ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी (फोटो ANI)
PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी के बैंक एरीना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे चुकें हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी के संबोधन के पहले कार्यक्रम स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है.
एरीना में भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. हर तरफ मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दे रही है. इस समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग स्पेशल फ्लाइट से सिडनी पहुंच रहे हैं. पुरुष, बच्चों से लेकर महिलाएं सभी लोग पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं.
एरीना में कई लोग तिरंगे के परिधान में नजर आ रहे हैं. जो संगीत के साथ वंदे मातरम् का गीत गा रहे हैं. एक महिला कलाकार ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं. हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत की है. हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं.” इसी के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम के लिए उत्साह व्यक्त किया. पीएम मोदी को सुनने पहुंची एक महिला ने कहा कि, “हम बहुत उत्साहित हैं. हमनें बहुत तैयारियों और उत्सुकता के साथ कई महीनों तक इस पल का इंतजार किया है. हम बहुत खुश हैं कि वो पल आ गया है और हम सभी इस वक्त यहां पर हैं.”
वहीं सिडनी में पहने वाले खुरैशी ने कहा कि, “मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं यही हूं तो उत्साहित हूं कि वह (पीएम मोदी) क्या बोलते हैं? हमने उन्हें पहले भी सुना है तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी वैसा ही हो.” इसके अलावा वहां प्रदर्शन करने वाले एक नृत्य समूह ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं. हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत किया है. हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं.”
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…