देश

Bihar Politics: विपक्ष को एक करने में जुटे नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, चंद्रबाबू नायडू से जोड़कर बता दिया ‘फ्यूचर’

Prashant Kishor: देश के मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की राजनीतिक पंडिताई का लोहा सभी मानते हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाली कैंपेनिंग हो या फिर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’, पीके का जलवा हर पार्टी में बरकरार रहा है. माना जाता है कि राजनीति के तमाम राहु-केतु और शनिचर ग्रहों की चाल पर पीके की पकड़ है. अब पीके ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राजनीतिक भविष्य की गणना की है. विपक्षी एकता के लिए देश भर का चक्कर लगा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना उन्होंने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से कर डाली है.

पीके ने सोमवार (22 मई) को आरजेडी और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “आज नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं, इस पर ज्यादा बोलने का कोई मतलब नहीं है. आज से 5 साल पहले चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के सीएम थे. जिस भूमिका में नीतीश कुमार आने की कोशिश कर रहे हैं, वो भी इसी भूमिका में थे. तब चंद्रबाबू नायडू बहुमत की सरकार चला रहे थे. जबकि, बिहार में नितीश कुमार 42 विधायकों के साथ लंगड़ी सरकार चला रहे हैं.”

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार के वर्तमान अभिलाषा और उनकी पहल पर तंज कसते हुए कहा, “उस दौर में भी चंद्रबाबू नायडू पूरे देश में घूम-घूमकर विपक्ष को एकजुट करने में लगे थे. परिणाम ये रहा कि उनके सांसद घटकर मात्र 3 रह गए और विधानसभा में उनकी पार्टी को सिर्फ 23 सीटें मिलीं और वे सत्ता से बाहर हो गए.”

यह भी पढ़ें- Liquor Policy Case: मीडिया से कुछ कहना चाहते थे मनीष सिसोदिया, गर्दन पकड़ कर कोर्टरूम में ले गई पुलिस, केजरीवाल बोले- क्या ऊपर से आदेश था?

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करने की सलाह दे डाली. उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के बिहार में जीरो एमपी हैं, लेकिन वह देश का प्रधानमंत्री तय करने चली है. गौरतलब है कि नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी भी देश के अलग-अलग विपक्षी नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं. बीते 40 दिनों के भीतर नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से दो बार मुलाकात कर ली है. जबकि, महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्ध ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तेलंगाना में केसीआर और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं.

ममता बनर्जी से मुलाकात पर भी प्रशांत किशोर ने कहा कि वह ममता बनर्जी को जितना बेहतर ढंग से जानते हैं, नीतीश नहीं जानते. सवालिया लहजे में पीके ने पूछा कि पश्चिम बंगाल में नीतीश कुमार ममता बनर्जी से मिलने गए. लेकिन, क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ काम करेंगी? क्या नीतीश और लालू बिहार में ममता बनर्जी को सीट देंगे? पश्चिम बंगाल में ही नीतीश कुमार को कौन भला पूछता है? आखिर में चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जो हश्र चंद्रबाबू नायडू को हुआ, वही नीतीश कुमार का भी होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago