देश

जेल जाएंगे ‘दीदी’ के भतीजे अभिषेक बनर्जी? सीएम सुवेंदु ने खोल डाली काली करतूतों की पूरी कुंडली

Abhishek Banerjee KMC Notice: पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कड़क कार्रवाई शुरू हो गई है. राज्य के नवनिर्वाचित भाजपा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर की धन्यवाद रैली में दहाड़ते हुए टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है.

सुवेंदु की गर्जना के चंद घंटों के भीतर ही कोलकाता नगर निगम (KMC) की टीम ने अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आलीशान आवास ‘शांतिनिकेतन’ पर दस्तक देकर उसके मुख्य गेट पर अवैध निर्माण का धारा 401 के तहत नोटिस चस्पा कर दिया. वहीं, केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) ने बनर्जी के करीबी टीएमसी नेता सोना पप्पू को गिरफ्तार कर तगड़ा झटका दिया है.

मुख्यमंत्री का खुला मंच से धमाका

भवानीपुर की रैली में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सीधे जनता के सामने करप्शन की वो गुप्त फाइलें खोल दीं, जिसने पूरी टीएमसी को हिला कर रख दिया. सुवेंदु ने बताया कि शपथ लेते ही उन्होंने नगर निकाय और केएमसी कमिश्नर को राज्य के चार सबसे बड़े रसूखदारों की संपत्तियों की जांच का जिम्मा सौंपा था.

सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम ने खुलासा किया कि अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 42 संपत्तियां जांच के घेरे में हैं. इनमें से 14 प्राइम प्रॉपर्टीज विवादित कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ के नाम पर हैं, 4 खुद अभिषेक और 6 उनके पिता के नाम पर दर्ज पाई गई हैं, जिनकी टैक्स चोरी और वैधता की बारीकी से जांच हो रही है.

‘शांतिनिकेतन’ बंगले पर चला KMC का कानूनी चाबुक

अभिषेक बनर्जी के आलीशान बंगले ‘शांतिनिकेतन’ पर जब केएमसी के बिल्डिंग विभाग की हाई-लेवल टीम पहुंची, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद अधिकारियों ने केएमसी एक्ट 1980 की धारा 401 के तहत मुख्य गेट पर नोटिस चिपका दिया. यह नोटिस सीधे तौर पर इशारा करता है कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा बिना नक्शे या नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से बनाया गया है, जिसे ढहाया भी जा सकता है.

हालांकि, शाम को इस नोटिस को किसी ने फाड़ दिया, जिस पर निगम ने और भी सख्त कानूनी एक्शन लेने की चेतावनी दी है. गिरफ्तारी के डर से अभिषेक बनर्जी ने आनन-फानन में कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

टीएमसी के 3 और दिग्गजों की आई शामत(Abhishek Banerjee KMC Notice)

सुवेंदु अधिकारी के निशाने पर सिर्फ भतीजे ही नहीं बल्कि उनके सिपहसालार भी रहे. सीएम ने मंच से आंकड़े रखते हुए बताया कि बेलियाघाटा के टीएमसी नेता राजू नस्कर के पास 18 बेनामी संपत्तियां और कस्बा के बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार के पास 24 आलीशान संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं.

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कस्बा से टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान के बेटे के नाम अकेले 90 संपत्तियां होने का दावा किया गया. इस खुलासे के तुरंत बाद एक्शन मोड में आई ईडी ने सोमवार रात को सोना पप्पू को दबोच लिया, जबकि राजू नस्कर पहले से ही जेल में है.

ये भी पढ़ें-कांकाणी काले हिरण शिकार मामला: हाईकोर्ट में फिर टली सुनवाई, सलमान समेत सभी आरोपियों को राहत

बौखलाई टीएमसी ने रोया ‘विक्टिम कार्ड’

इस ताबड़तोड़ एक्शन (Abhishek Banerjee KMC Notice) और चारों तरफ से घिरने के बाद ममता वाहिनी गहरे सदमे और गुस्से में है. टीएमसी के प्रवक्ताओं ने इसे भाजपा की ‘बदले की राजनीति’ (Vendetta Politics) करार देते हुए कहा कि वे एजेंसियों के इस दुरुपयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

दूसरी तरफ, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने पूर्व मंत्री सुजीत बोस और दागी पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा का उदाहरण देते हुए गरजते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले हर एक चेहरे को यह भाजपा सरकार बहुत जल्द जेल की कालकोठरी में पहुंचाकर ही दम लेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago