देश

सिर्फ भाषा नहीं अरबों डॉलर की इकोनॉमी…! अंग्रेजी-उर्दू का दबदबा मिटाकर कैसे ‘ग्लोबल ब्रांड’ बन रही हिंदी?

Hindi Economic Power:  आज देश भर में 74वां राष्ट्रीय हिंदी दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है. 14 सितंबर के इस ऐतिहासिक अवसर (Hindi Diwas 2026) पर हिंदी केवल अपनी साहित्यिक समृद्धता का जश्न नहीं मना रही बल्कि वैश्विक व्यापार और कूटनीति के पटल पर अपनी नई आर्थिक ताकत का परचम भी लहरा रही है. यह वह दौर है जब भाषा सिर्फ दिल से नहीं, बल्कि जेब और अर्थव्यवस्था की ताकत से तय हो रही है.

ज्ञात हो जिस हिंदी को सालों तक ‘अभिजात्य’ गलियारों में पिछड़ेपन या सिर्फ भावनाओं की भाषा कहकर हाशिए पर धकेला गया, आज उसी हिंदी के सामने 74वें हिंदी दिवस पर दुनिया के सबसे बड़े टेक और कॉर्पोरेट घराने नतमस्तक हैं. यह कहानी केवल हिंदी के अस्तित्व की नहीं है, बल्कि उस ऐतिहासिक बदलाव की है जिसने 70 के दशक की उर्दू की रूमानियत और 2000 के दशक की अंग्रेजी की मोनोपॉली (एकाधिकार) को जड़ से उखाड़ फेंका है.

उर्दू के बोलबाले की निकली हवा

यदि हम पांच दशक पीछे मुड़कर देखें, तो भारत के मुख्यधारा के विमर्श और बॉलीवुड सिनेमा पर उर्दू की बोलबाली थी. फिल्मों की स्क्रिप्ट से लेकर गानों और आम बोलचाल तक में उर्दू के भारी-भरकम लफ़्ज़ों को ही ‘सभ्य और एलीट’ माना जाता था, जबकि ठेठ हिंदी को थोड़ा देहाती समझा जाता था. लेकिन बाजार का नियम है कि वह जटिलता को ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं करता. समय के साथ वह जटिल उर्दू सिमटती गई और उसकी जगह एक ऐसी सहज, व्यावहारिक ‘खड़ी बोली’ ने ले ली, जिसे कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश बिना किसी डिक्शनरी के समझ सकता है.

‘अनिवार्य’ अंग्रेजी का टूटा भ्रम

90 के दशक में वैश्वीकरण (Globalization) की शुरुआत के साथ ही बुद्धिजीवियों ने दावा किया था कि अंग्रेजी भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को निगल जाएगी. लेकिन 2020 के दशक तक आते-आते यह मिथक पूरी तरह टूट गया. भारत में अंग्रेजी आज भी केवल 10 से 12 प्रतिशत आबादी तक ही सीमित है.

जब बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) को भारत के टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण इलाकों के ‘मास मार्केट’ से कमाई करनी पड़ी, तो उन्हें समझ आया कि वे 85% उपभोक्ताओं को अंग्रेजी के भरोसे नहीं छोड़ सकते. अंग्रेजी दफ्तरों की मजबूरी तो रही, लेकिन भारत के आम नागरिक की जेब तक पहुँचने का जरिया नहीं बन सकी.

विवाद नहीं, ‘वॉल्यूम’ से जीती बाजी(Hindi Economic Power)

हिंदी को लंबे समय तक राजनीतिक विवादों और “तकनीक-विरोधी” होने के तानों का सामना करना पड़ा. आलोचकों का मानना था कि हिंदी में न कोडिंग है, न विज्ञान. लेकिन हिंदी ने इन तानों का जवाब बहस से नहीं बल्कि ‘संख्याबल’ (Volume) और डिजिटल क्रांति से दिया.

सस्ते स्मार्टफोन और इंटरनेट डेटा के आने के बाद इंटरनेट से जुड़ने वाला हर 10 में से 8वां नया यूजर हिंदी या क्षेत्रीय भाषा का था. जो ग्लोबल ब्रांड्स कभी हिंदी को छूना भी नहीं चाहते थे, आज वे अपनी ऐप्स, इंटरफेस और वेबसाइट्स का हिंदी वर्जन तैयार करने के लिए अरबों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल वैल्यू चेन, डिजिटल हेल्थ और AI से लेकर सांस्कृतिक सुरक्षा तक: BRICS इंडिया-2026 फैक्टशीट में क्या-क्या खास? जानिए

कंज्यूमर’ किंग बना तो हिंदी बनी मजबूरी

आज का कॉर्पोरेट बाजार भावनाओं पर नहीं बल्कि ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’ (ROI) पर चलता है. आईए जानते हैं वो फैक्टर जो हिंदी के लिए बने वरदान:

डिजिटल विस्फोट: इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की खपत सालाना लगभग 94% की तूफानी दर से बढ़ रही है, जबकि अंग्रेजी की ग्रोथ 20% के नीचे सिमट गई है.

OTT और ई-कॉमर्स की रीढ़: नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़नी+ जैसे वैश्विक दिग्गजों की सबसे बड़ी कमाई आज हिंदी डबिंग और ओरिजिनल हिंदी शो से हो रही है. अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी शॉपिंग ऐप्स अब पूरी तरह हिंदी में काम कर रही हैं, क्योंकि असली खरीदार छोटे शहरों में बैठा है.

विज्ञापनों का गणित: अब बड़े ब्रांड्स शुद्ध अंग्रेजी की जगह शुद्ध हिंदी या ‘हिंग्लिश’ में विज्ञापन बना रहे हैं, क्योंकि उपभोक्ता उसी पर भरोसा करता है जो उसकी अपनी भाषा में बात करे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

2 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

15 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

25 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

36 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

44 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

45 minutes ago