देश

बहुमत के पार ‘कमल’! बंगाल में बीजेपी ने रचा इतिहास, टीएमसी को 100 से भी कम सीटों पर समेटा

Bengal Election 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव साफ कर दिया है. 294 सीटों पर हुई मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 100 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. बहुमत का आंकड़ा 148 है और बीजेपी इसे पार कर चुकी है, जिससे राज्य में सरकार बदलने के संकेत साफ हो गए हैं.

इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर यह रही कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव हार गईं. बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें करीब 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. अंतिम राउंड की मतगणना में सुवेंदु अधिकारी को 73 हजार से अधिक वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को करीब 58 हजार वोट ही मिल सके. भवानीपुर सीट पर यह हार इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि ममता बनर्जी यहां से पहले कई बार जीत दर्ज कर चुकी थीं.

बीजेपी का दबदबा बरकरार

राज्य की अन्य सीटों पर भी बीजेपी का दबदबा देखने को मिला. आसनसोल दक्षिण सीट पर बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कोलकाता बंदरगाह सीट पर बीजेपी के राकेश सिंह आगे चल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता इन सीटों पर पीछे नजर आए, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

उधर, चुनाव नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और खासतौर पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन विपक्षी दलों ने हमेशा उनके अधिकारों को रोकने की कोशिश की.

पीएम मोदी की नसीहत

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को अब जनता का जवाब मिल रहा है और आने वाले समय में उन्हें महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल में पहना जीत का ताज…अब 21 राज्यों में राज! जानिए कैसे देश के सियासी नक्शे पर चढ़ा भगवा रंग

कुल मिलाकर, बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दे रहे हैं, जहां बीजेपी पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

12 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago