Assam election results 2026: असम में भाजपा नीत एनडीए ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए ने 126 में से 101 सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है. यह लगातार तीसरी बार है जब असम की जनता ने भाजपा पर अपना अटूट भरोसा जताया है. असम की गलियों में ‘मामा’ (हिमंत सरमा) के समर्थन में नारों की गूँज बता रही है कि राज्य में विकास और पहचान की राजनीति का जादू कायम है.
खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से लगातार छठी बार रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. सरमा ने न केवल अपनी सीट जीती, बल्कि पूरे राज्य में धुआंधार प्रचार करके कांग्रेस के गढ़ों में भी सेंध लगा दी. उनकी प्रशासनिक पकड़ और ‘फायर’ अंदाज ने मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं को प्रभावित किया.
असम की जीत के पीछे केंद्र की योजनाएं और राज्य सरकार का क्रियान्वयन सबसे बड़ा फैक्टर रहा. उग्रवाद पर लगाम, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास ने असम को एक नई पहचान दी है. मतदाताओं ने विकास की निरंतरता को चुना और कांग्रेस द्वारा फैलाए गए ‘डर के नैरेटिव’ को सिरे से खारिज कर दिया.
कांग्रेस इस चुनाव में महज 19 सीटों पर सिमट गई है. गौरव गोगोई और पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने हिमंत सरमा पर कई व्यक्तिगत हमले किए, लेकिन जनता ने उन आरोपों को दरकिनार कर दिया. सरमा ने जीत के बाद तंज कसते हुए कहा कि “झूठ की राजनीति करने वालों को असम की मिट्टी ने जवाब दे दिया है.”
एनडीए की इस जीत ने असम में आने वाले पांच वर्षों के लिए सुशासन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. हिमंत सरमा ने साफ किया है कि उनकी प्राथमिकता असमिया संस्कृति की रक्षा और घुसपैठ पर लगाम लगाना रहेगी. इस ‘महा-विजय’ के साथ हिमंत सरमा अब उत्तर-पूर्व के निर्विवाद रूप से सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…