देश

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामलों में पहली सजा, 9 साल की बच्ची से बलात्कार मामले में आरोपी दोषी करार

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा (Post Poll Violence) से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच में आज पहली बार किसी मामले में दोषसिद्धि हुई है. 9 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी रफीकुल इस्लाम उर्फ बेलू, जो कि मालदा के एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं, को अदालत ने दोषी करार दिया है.

यह मामला 4 जून 2021 का है, जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी. हत्या, बलात्कार और बलात्कार के प्रयास के अनेक मामलों के चलते कलकत्ता हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने 19 अगस्त 2021 को आदेश दिया कि हत्या और महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई द्वारा की जाए.

सीबीआई ने देशभर से अधिकारियों की विशेष टीमें बनाकर इन मामलों की जांच शुरू की और कई मामलों में चार्जशीट दाखिल की. पीड़िता के साथ दुष्कर्म का यह मामला मालदा जिले के मानिकचक थाना क्षेत्र से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि 9 वर्षीय बच्ची को आरोपी ने पैसे का लालच देकर अपने आम के बागान में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया. इस पूरी घटना को पीड़िता की 10 वर्षीय चचेरी बहन ने देखा, जो इस मामले की चश्मदीद गवाह बनी.

4 जुलाई को होगा सजा का ऐलान

2 जुलाई 2025 को मालदा की विशेष POCSO अदालत (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय) ने आरोपी को POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376AB के तहत दोषी ठहराया. सजा की घोषणा 4 जुलाई 2025 को की जाएगी.

इस ऐतिहासिक फैसले में सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अमिताभ मैत्रा ने पक्ष रखा. यह पश्चिम बंगाल की चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामलों में पहला ऐसा केस है जिसमें न केवल ट्रायल पूरा हुआ, बल्कि आरोपी को दोषी भी ठहराया गया है.

ये भी पढ़ें: PFI की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में एक और आरोपी पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दुबई से लौटते वक्त दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी गिरफ्तारी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago