देश

West Bengal: बीरभूम के सैंथिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बीरभूम के सैंथिया में दो गुटों के बीच कुछ कहासुनी के चलते मारपीट हो गई.

दो पक्षों में झड़प

जानकारी के अनुसार, एक गुट के लोग शराब के नशे में थे, जिसके चलते विवाद हुआ. दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस बीच बीरभूम जिले के सैंथिया शहर के कई क्षेत्रों में 17 मार्च को इंटरनेट और वॉइस-ओवर-इंटरनेट टेलीफोन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. इंटरनेट सेवाओं पर बैन 14 मार्च से लेकर 17 मार्च तक प्रभावी रहेगा.

सरकार ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और हिल अफेयर्स विभाग के प्रधान सचिव ने इंटरनेट और कॉल सेवाओं को निलंबित करने के पीछे अवैध गतिविधियों के लिए अफवाहों का हवाला दिया है. इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटना की रिपोर्ट के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह भी पढ़े-ं Jharkhand: गिरिडीह में होली जुलूस को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई दुकानों को किया आग के हवाले

आदेश के अनुसार, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध के लिए उकसावे को रोकने के हित में अस्थायी रूप से संदेशों का प्रसारण नहीं किया जाएगा. हालांकि, वॉइस कॉल और एसएमएस पर कोई बैन नहीं लगाया गया है. साथ ही आदेश में कहा गया है कि ज्ञान और सूचना का संचार और प्रसार किसी भी तरह से नहीं रोका गया है.

इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बैन

बीरभूम जिले में जहां इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें सैंथिया, हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मठपालसा जीपी, हरिसरा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

6 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

24 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

35 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

58 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

60 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago