देश

“हर काम समय पर होगा, चिंता मत कीजिए…”, सीट बंटवारे को लेकर नीतीश ने किया इशारा

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री और I.N.D.I.A ब्लॉक के सदस्य नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीट-बंटवारे को लेकर बयान दिया है. इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत पर जवाब देते हुए इंडिया गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार ने कहा कि सबकुछ समय पर किया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा, ”हर काम समय पर होगा, चिंता मत कीजिए.”

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

उनका बयान तब आया है जब I.N.D.I.A ब्लॉक के सदस्य सीट-बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए दिल्ली में लगभग हर दिन बातचीत कर रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली में मुकुल वासनिक के आवास पर शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस के नेताओं ने बातचीत की. बाद में उस रात, कांग्रेस नेतृत्व ने भी महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए एक साथ बैठक की. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें कर रही है.  सामने आई जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ कोई बैठक नहीं हुई है. सामाचार एजेंसी पीटीआई ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के हवाले से कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में किसी नेता को नहीं भेजेगी, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से केवल 2 सीटें कांग्रेस को देने पर राजी हुई है.

ये बैठकें इसलिए हो रही हैं क्योंकि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए क्लस्टर-वार बैठकें कर रही है. इस बीच, एक अन्य घटनाक्रम में, नीतीश कुमार को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने Ajmer Sharif Dargah के लिए भेजी चादर, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है यह दरगाह

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नीतीश को न्यौता

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी (जेडीयू) के अध्यक्ष होने के नाते नीतीश कुमार को निमंत्रण मिला है और उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है.” इससे पहले कांग्रेस ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने सम्मान निमंत्रण को स्वीकार कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम आरएसएस और बीजेपी का होकर रह गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

34 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago