खेल

IND vs AFG: संजू सैमसम को नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका, एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. मोहाली में पहला मैच शुरू हो चुका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 14 महीने बाद क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में वापसी की है. पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट करने लगे. वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा था कि वह ओपनिंग करेंगे, लेकिन वह भी इस मैच से बाहर हैं.

यशस्वी जायसवाल पहले मैच से बाहर

गुरुवार को टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि यशस्वा जायसवाल पूरी तरह से फिट नहीं थे और वह सेलेक्शन के लिए उपस्थित नहीं थे. जायसवाल को लेकर बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी की उनकी राइट ग्रोइन में दर्द है. आपको बता दें कि ग्रोइन मानव शरीर का वो हिस्सा होता है, जो जांघ और लोअर एबडोमेन को जोड़ता है. इसी समस्या के चलते जायसवाल इस मैच में नहीं खेल पाए. अब रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे.

संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह

पहले टी20 में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए. उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर अलग विवाद छिड़ गया है. फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखना शुरू कर दिए हैं. बता दें कि पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह पर जितेश शर्मा को जगह दी गई है. सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि संजू और जितेश दोनों खेल सकते थे. वहीं कुछ फैंस इसे पोलिटिक्स भी बता दिया.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे करने से इतना दूर हैं विराट कोहली, लिस्ट में पहले नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago