देश

जानिए क्या है ‘Sougaat-e-Modi Scheme? पीएम मोदी की तरफ से लाखों मुसलमानों को दी जाएगी ‘ईदी’

Saugat e Modi Yojana: ईद-उल-फितर के अवसर पर केंद्र सरकार देश भर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट की भेंट करेगी ताकि उन्हें ईद मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो. वो भी त्योहार पर जश्न मना सके और उन्हें ईज मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो. इसी के चलते पीएम मोदी ने सौगात-ए-मोदी की शुरुआत की है. इस मामले में बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद खान ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है बिहार के मेहनतकश समुदाय को इससे लाभ मिलेगा.

भाजपा नेता ने कही ये बात

बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “मैं अपने नेता नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने 2005 के बाद हमारे मेहनतकश समुदाय के लिए हर तरह का विकास किया, चाहे वह स्कूल हो, छात्रावास हो, कॉलेज हो, मदरसे हों या फिर रोजगार से जुड़े मामले हों. हमारे नेताओं ने पीएम मोदी से बातचीत की, हमें पूरा भरोसा है कि बिहार को इससे लाभ होगा और हमें कोई तोहफा जरूर मिलेगा.”

बिहार विधानसभा के बाहर RJD का विरोध प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के बाहर आरजेडी विधायकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा, “विपक्ष की बात मत कीजिए, वे अप्रासंगिक हैं. बिहार का विकास नीतीश कुमार ने किया है और बिहार की जनता उनसे प्यार करती है.”‘सौगात-ए-मोदी’ किट पर भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि, “हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की बात करते हैं. हम सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए काम नहीं करते, हम हर समुदाय और हर पार्टी की परवाह करते हैं. लेकिन, जब भी हम अच्छा काम करते हैं, तो विपक्ष उस पर उंगली उठाने की कोशिश करता है.

तीन तलाक किया गया समाप्त

‘सौगात-ए-मोदी’ पहली बार थोड़ी है, इससे पहले तीन तलाक समाप्त किया गया. इस फैसले के खिलाफ भी विपक्ष ने आंदोलन करने का काम किया था. अगर पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं तो उन्हें (विपक्ष) खुशी होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों को ठगा और उन्हें डराया. यह तक कहा गया कि ‘भाजपा तो बाघ है, खा जाएगा’, आज अगर मुस्लिमों को लाभ मिल रहा है तो इस बात का जश्न मनाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का बयान, कश्मीर में अलगाववाद अब बन चुका इतिहास, पीएम मोदी के दृष्टिकोण की बड़ी जीत

पवन जायसवाल ने लालू यादव पर कसा तंज

पवन जायसवाल ने लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर भी तंज कसा. पवन जायसवाल ने कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है. यह स्वार्थ आधारित गठबंधन है. इनका गठबंधन पहले ही टूट चुका है. चुनाव से पहले ये लड़ेंगे, एक-दूसरे के खिलाफ जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे. इनके पास कोई विजन नहीं है. राहुल गांधी को जब लगा कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता तो उन्होंने गठबंधन कर लिया. अब उन्हें लगा कि बिहार में जनाधार बढ़ाना चाहिए तो उन्होंने धक्का देकर तेजस्वी यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया.”

क्या है ‘सौगात-ए-मोदी’?

सौगात-ए-मोदी के तहत मोदी सरकार की पहल है कि ईद के मौके पर सभी के घरों में जश्न मनाया जाए, गरीब भी ईद की सेवइयां खा सकें. जानकारी के मुताबिक, सौगात-ए-मोदी किट के जरिए गरीब मुसलमानों को जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा. किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago