देश

Joshimath Crisis: गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ के गहराते संकट पर की हाई लेवल बैठक, सेना प्रमुख मनोज पांडे बोले- औली में जवानों की होगी स्थाई तैनाती

Joshimath Crisis: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ के हालातों को देखते हुए गुरुवार को गृह मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग की. इस बैठक में गृहमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र शेखावत, आरके सिंह, गृह सचिव, सेना के जुड़े हुए अधिकारी, बीआरओ के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. गृहमंत्री की यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली.

इस बैठक से पहले बुधवार को अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए जोशीमठ के हालात की जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को जोशीमठ के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार जोशीमठ पर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको देख रहे हैं. केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है. मैंने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को वहां भेजा था, आगे जरूरत पड़ी तो वहां जाएंगे.

हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे- सेना प्रमुख

जोशीमठ भू-धंसाव (Joshimath land Subsidence) पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है. अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे. जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें हैं, जिसे BRO ठीक कर रहा है. इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है.

उन्होंने कहा कि जहां तक स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने की बात है तो हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिए हैं, जिससे वे लोगों को अस्थाई तौर पर लोगों को स्थानांतरित कर सकें.

ये भी पढ़ें: UP: ‘फर्श दरका और छत खिसकी तो सांसें अटक गईं’ जोशीमठ के बाद अब बागपत में दहशत का माहौल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में सेना, आईटीबीपी, वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मैंनें व्यापारी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधी आदि से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है. हम अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपए की राशि लोगों के खातों में भेज रहे हैं. कमेटी तय करेगी कि और अच्छे से अच्छा रेट देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

8 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

32 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

37 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

58 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago