व्हाट्सएप ने भारत में 23 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध
व्हाट्सएप ने भारत में 23 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है.मेटा के स्वामित्व वाले Whaatsap के मुताबिक उसने ऐसा नए आईटी नियमों 2021 के अनुपालन के मामले में किया है.
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जिसके देश में लगभग 50 करोड़ उपयोगकर्ता (थर्ड-पार्टी डेटा के अनुसार) हैं, उसने भारत में अगस्त के महीने में 598 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुई. आईटी नियम 2021 के अनुसार, व्हाट्सएप ने अगस्त के महीने में 2.3 मिलियन 2,328,000 से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया.”
प्लेटफॉर्म ने इससे पहले जुलाई में भारत में लगभग इतने ही आपत्तिजनक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था.उन्नत आईटी नियम 2021 के तहत प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसमें पांच मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं, उन्हें मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है.
इस बीच, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति को चुनौती देने वाली सुनवाई के दौरान, केंद्र ने इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विवादास्पद व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (पीडीपी) विधेयक 2019 को वापस ले लिया गया है और एक व्यापक डेटा संरक्षण विधेयक तैयार किया जा रहा है.
–आईएनएस
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…