Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नए पीडीपी बिल के आकार लेते ही व्हाट्सएप ने भारत में 23 लाख खातों पर लगायी पाबंदी,जानिए क्यों हुआ ऐसा?

व्हाट्सएप ने भारत में 23 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध

व्हाट्सएप ने भारत में 23 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है.मेटा के स्वामित्व वाले Whaatsap के मुताबिक उसने ऐसा नए आईटी नियमों  2021 के अनुपालन के मामले में किया है.

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जिसके देश में लगभग 50 करोड़ उपयोगकर्ता (थर्ड-पार्टी डेटा के अनुसार) हैं, उसने भारत में अगस्त के महीने में 598 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुई. आईटी नियम 2021 के अनुसार, व्हाट्सएप ने अगस्त के महीने में 2.3 मिलियन 2,328,000 से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया.”

प्लेटफॉर्म ने इससे पहले जुलाई में भारत में लगभग इतने ही आपत्तिजनक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था.उन्नत आईटी नियम 2021 के तहत प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसमें पांच मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं, उन्हें मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है.

इस बीच, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति को चुनौती देने वाली सुनवाई के दौरान, केंद्र ने इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विवादास्पद व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (पीडीपी) विधेयक 2019 को वापस ले लिया गया है और एक व्यापक डेटा संरक्षण विधेयक तैयार किया जा रहा है.

–आईएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital