दुर्गा पूजा पंडाल में आग से 1 बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में भीषण आग लग गयी.आग में झुलसने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी.ये बच्चा औराई कस्बे का था.आग में झुलसने से 52 लोग घायल हो गये.मृतक बच्चे की पहचान अंकुश सोनी के रूप में हुई है.
घायलों को वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)) के ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.भदोही के जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने कहा कि प्रथम दृष्टया अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. घटना औराई थाने के पास एक पंडाल में हुई.
जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त पंडाल में आरती की जा रही थी. पंडाल के अंदर लगभग 150 लोग थे.घटना के बाद कुछ घायलों को सूर्य ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज और आनंद अस्पताल ले जाया गया.आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है, हम अपनी तकनीकी टीम से मामले की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”
वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि पीड़ितों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में लाए जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद हमने पीड़ितों के परेशानी मुक्त परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया है.
–भारत एक्सप्रेस/आईएनएस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…