फोटो— उत्तराखंड के डीजीपी के साथ भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय।
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड: उन्नति की ओर’ कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने राज्य पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में कई अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब समृद्धि बढ़ती है, तो जनसंख्या बढ़ती है और जनसंख्या बढ़ने से क्राइम बढ़ता है. इसके अलावा प्राकृतिक आपदाएं भी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर पुलिस का खास फोकस है. महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. जिस पर सफलता भी बहुत हद तक मिली है.
कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने सुरक्षा से जुड़े एक अहम मुद्दे पर डीजीपी अभिनव कुमार से सवाल किया. उन्होंने पूछा, ‘उत्तराखंड की एक पहचान है टूरिज्म, यहां कई सारे ब्यूरोक्रेट्स आते हैं. इसके अलावा एजुकेशन का भी बहुत बड़ा हब है. दिल्ली जैसे शहर से बहुत बड़ी तादाद में लोग यहां सेकेंड होम बनाकर रह रहे हैं. उनकी भी सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. वहीं इन लोगों का एक विश्वास भी आप पर होगा उनके लिए आप कैसे काम करते हैं?’
इस सवाल के जवाब में डीजीपी कुमार ने कहा, ‘यहां कि जो पॉपुलेशन है वो लगभग सवा करोड़ है, वहीं यहां आने वालों को जो आंकड़ा है वो तकरीबन 7 करोड़ का है. हम निरंतर सरकार के सहयोग से काम कर रहे हैं. हर पुलिस फोर्स में जैसा कि आप जानते हैं स्टाफ का अभाव रहता है. हम उसे युद्धस्तर पर भरने की कोशिश कर रहे हैं. आने वाले 6 महीने में हमारी कोशिश रहेगी कि इसको प्राथमिकता पर भरा जाए.’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र दिया था. उसी के अनुरूप हम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बेहतर रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. जैसे आने वाले दिनों में ड्रोन की बेहतर टेक्नोलॉजी आ गई है, उसका और एआई का उपयोग करके हम काम कर रहे हैं.
कॉन्क्लेव के दौरान सीएमडी उपेन्द्र राय ने डीजीपी कुमार को सम्मानित भी किया. उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जितनी आबादी ब्रिटेन की है उतनी आबादी उत्तराखंड में आती है और यहां कि वादियों में सुरक्षित घूमकर जाती है, ये बाकई काबिले तारीफ है.
-भारत एक्सप्रेस
ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने टूरिज्म को बताया उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, कही ये खास बातें
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…