न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा (फोटो- आईसीसी)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अगले में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार, 13 मार्च को घोषणा की कि अप्रैल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज खेली जाएगी. ये सीरीज 18 से 27 अप्रैल के बीच खेली जाएगी. इसके लिए कीवी टीम 14 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंच जाएगी. सीरीज के शुरुआती तीन मैच रावलपिंडी में होंगे और बाकी मैचों के लिए टीम लाहौर जाएगी.
पिछले 17 महीनों में न्यूजीलैंड की यह तीसरी पाकिस्तान की यात्रा होगी. पहली यात्रा दिसंबर 2022/जनवरी 2023 में हुई थी. जिसमें दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेली गई थी. उसके बाद अप्रैल 2023 में कीवी टीम ने दौरा किया था. 2022-23 में खेली गई टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रॉ हुआ था. वहीं वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.
जबकि, उसी साल अप्रैल में पांच मैचों की टी20आई सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई और पाकिस्तान ने वडने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था. वहीं इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड का दौरा किया था. जहां दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. मेजबान टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था.
पाकिस्तान के क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला ने कहा कि पीसीबी और न्यूजीलैंड क्रिकेट के बीच अटूट सौहार्द के प्रमाण में न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम जारी करते हुए खुशी हो रही है. यह दौरा गहरे संबंधों और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो हमारे दो क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच संबंधों को परिभाषित करता है. उन्होंने कहा कि हमारे उत्साही क्रिकेट प्रशंसक और पाकिस्तान के लोग न्यूजीलैंड टीम का फिर से स्वागत करेंगे और हमें उम्मीद है कि एक और प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होगी जो इस साल के आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए हमारी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
18 अप्रैल – पहला टी20 मैच, रावलपिंडी
20 अप्रैल – दूसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
21 अप्रैल – तीसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
25 अप्रैल – चौथा टी20 मैच, लाहौर
27 अप्रैल – 5वां टी20 मैच, लाहौर
ये भी पढ़ें- T20 World Cup के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं किंग कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…