देश

ग्रेटर नोएडा में त्रिमूर्ति चौक के पास 6 दुकानों और ढाबों में भीषण आग, देखें Video

Greater Noida Fire: ग्रेटर नॉएडा के गौर सिटी में भयानक आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, गौर सिटी चौक के समीप बने 6 ढाबों और दुकानों में आज (बुधवार) सुबह भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के तकरीबन 10 गाड़ियों को भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में किसी  को भी शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है. ढाबों और दुकानों में लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

काफी मशक्त के बाद आग पर काबू

पुख्ता जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में एक ढाबे में आग लगी. जिसके बाद देखते ही देखते आग आससाप से कई अन्य ढाबों और दुकानों तक फैल गई. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने की खबर बुधवार (13 मार्च) को सुबह में मिली थी. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रदीप चौबे ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

ग्रेटर नोएडा में कई ढाबों में लगी भीषण आग

दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर @JagranNews #Noidafire pic.twitter.com/eVpXZHGVGf

— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) March 13, 2024

सिलेंडर में आग लगने से मच गई अफरा-तफरी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रदीप चौबे ने आगे बताया कि जांच में में शॉर्ट सर्किट का पता चला है. उन्होंने कहा कि ढाबों में रसोई गैस के कमर्शियल सिलेंडर रखे थे. सिलेंडरों में आज लगने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. काभी मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आज को बुझाया जा सका. बहरहाल, हादसे में किसी को भी शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज 1.25 लाख करोड़ लागत के तीन प्लांट की रखेंगे नींव, सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 13 मार्च: क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने लंदन जाकर मारी थी जनरल डायर को गोली, इस तरह लिया था जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला

Dipesh Thakur

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago