टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा.
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवन कृष्ण साहा (MLA Jeevan Saha) को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान साहा ने ईडी की टीम से बचने के लिए दीवार कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी उन्हें पकड़ने में सफल रहे.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले की बुर्वान विधानसभा सीट से विधायक जीवन कृष्ण साहा (MLA Jeevan Saha) के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई. गौरतलब है कि जीवन कृष्ण साहा को इस मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. बाद में वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमानत पर बाहर आए थे.
जांच एजेंसियों को शक है कि भर्ती प्रक्रिया में धांधली के दौरान साहा (MLA Jeevan Saha) के करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों की अहम भूमिका थी. आरोप है कि पैसे लेकर अवैध नियुक्तियां की गईं, और इस नेटवर्क से विधायक साहा का नाम भी जुड़ा है. ईडी कई वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है, जो इस घोटाले से संबंधित हो सकती हैं. इससे पहले, जीवन कृष्ण साहा को 17 अप्रैल 2023 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में 2024 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी.
यह भी पढ़ें- Delhi News: मामूली पार्किंग विवाद में शख्स ने कार में लगाई आग, मामले में FIR दर्ज
यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में चल रहे शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नाम पहले ही उजागर हो चुके हैं. साहा के खिलाफ यह कार्रवाई टीएमसी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकती है. जांच एजेंसी अब अन्य सबूतों की गहन जांच कर रही है ताकि इस घोटाले के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…