Bharat Express DD Free Dish

Delhi News: मामूली पार्किंग विवाद में शख्स ने कार में लगाई आग, मामले में FIR दर्ज

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार रात एक पार्किंग विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. 42 वर्षिय विनोद कुमार की कार में आग लगा दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार रात एक पार्किंग विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. 42 वर्षीय विनोद कुमार की कार में आग लगा दी गई. पीड़ित ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है.

पीड़ित ने क्या बताया?

विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने बताया,

“कुछ समय पहले कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. विवाद के बाद उन्होंने अपनी कार बहन के घर के पास खड़ी करनी शुरू कर दी थी लेकिन शनिवार रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी कार में आग लग गई है.”

इसे भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, राजस्थान के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

विनोद तुरंत मैके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के मदद से आग बुझाई. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके.

इसे भी पढ़ें-पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री Amit Shah, कहा- ज्यादा खींचकर कुछ खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

कार हादसे में मौत

वहीं दूसरी घटना दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार तड़के हुई जहां UIR-II रोड पर एक तेज रफ्तार कार पत्थरों से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और वह कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई. हादसे में कार चला रहे विपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. विपेंद्र हरियाणा के पानीपत के रहने वाले थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read