लक्ष्मी राजवाड़े
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में 9 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है. इससे साई के नेतृत्व वाली कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 12 हो गई है. वहीं कैबिनेट में एक महिला मंत्री को भी मौका मिला है. छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली. छत्तीसगढ़ में सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. आइये जानते हैं कि विष्णु देव साय की सरकार में इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कौन हैं.
बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार में इकलौती महिला लक्ष्मी राजवाड़े को जगह मिली है. लक्ष्मी सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले की रहने वाली है.राज्य विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी बीजेपी की टिकट पर भटगांव विधानसभा से चुनाव लड़ी और कांग्रेस से दो बार लगातार विधायक रहे पारसनाथ राजवाड़े को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. गौर करने वाली बात है कि लक्ष्मी राजवाड़े ने पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई और जीत भी गई. यही नहीं लक्ष्मी को पहली बार में ही मंत्री बनने का मौका मिला है.
यह भी पढ़ें: कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा की बढ़ाई हिरासत
लक्ष्मी राजवाड़े शुरू से ही भाजपा में एक्टिव रही हैं. संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए लक्ष्मी ने विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक बनी हैं. लक्ष्मी का नाम बीजेपी ने भटगांव विधानसभा से तीन महीने पहले ही फाइनल कर दिया था, जिसका लाभ उठाते हुए लक्ष्मी राजवाड़े ने क्षेत्र में दिन रात एक कर संघर्ष किया और भटगांव से लगातार दो बार विधायक रहे पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत भी हासिल की.
शपथ ग्रहण करने के बाद बीजेपी विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “बीजेपी ने मेरे जैसे छोटे पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया है. मुझे खुशी है कि मैं सिर्फ भटगांव विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगी. पीएम मोदी की गारंटी में सब कुछ संभव है. महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के निर्देशानुसार काम करूंगी.”
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…