देश

Raju Thehat: शराब के धंधे से एंट्री, देखते ही देखते बन गया गैंगस्टर… जानें राजू ठेहट की क्राइम कुंडली

Raju Thehat: राजस्थान में एक फिर एक गैंगवार घटना को अंजाम दिया गया. जिससे राजस्थान दहल उठा. इस गैंगवार में गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा उसके एक रिश्तेदार को भी गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतार दिया गया. इस वारदात के बाद पूरे सीकर जिले में हड़कंप मच गया है. राजू ठेहट की मौत के बाद पुलिस भी अब अलर्ट मोड पर आ गई है. राजू ठेहट की हत्या के बाद सीकर के कल्याण अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है. शहर में तनाव के हालात हो गए हैं. वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार को सुबह 10 बजे सीकर में पिपराली रोड पर किया गया. गैंगस्टर राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाना जाता था. राजू के ऊपर पहले से कई अवैध वसूली और हत्या के मामले दर्ज है. बता दें कि गैंगस्टर की तमाम लोगों से दुश्मनी भी थी. उसकी हत्या के पीछे एक बड़े गैंगस्टर का हाथ है. इस गैंगवार में 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई.

गैंगस्टर राजू ठेहट की कई गैंग से थी दुश्मनी

गैंगस्टर राजू ठेहत की आनंदपाल गैंग और बिश्नोई गैंग से रंजिश चल रही थी. इस हत्याकांड की लॉरेंस बिश्नोई के रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली है. रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है. राजू ने पहले लॉरेंस बिश्नोई के साथी की हत्या की थी. गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है. गोदारा ने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें लिखा है कि ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था. जिसका बदला आज हमने इसे मारकर लिया है.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: क्या मैनपुरी में सपा के लिए काम करेगा पुराना ‘फॉर्मूला’?

 

1995 में क्राइम की दुनिया में राजू ठेहट ने ली थी एंट्री

राजू ठेहट की अपराध की दुनिया में एंट्री 1995 में हुई थी, उसका आंतक गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से पहले से ही फैला हुआ था. यहां तक कि जब आनंदपाल सिंह की मौत हुई तो भी राजू ठेहट की दबंगई कम नहीं हुई. उस समय प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी और सियासी संकट था. जिसके बाद राजू ने अवैध शराब के धंधे में एंट्री मारी ली और धीरे-धीरे अपना नाम क्राइम की दुनिया में ऊपर करता चला गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago