आस्था

Mangal Gochar 2023: साल 2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल देव, 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

Mangal Dev will be wayward In the beginning of the year 2023  luck of 4 zodiac signs will open

Mangal Gochar 2023: नए साल को आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. अगर महीने की बात करें तो अगले महीने से ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी. नए साल 2023 में ग्रहों की चाल के कारण सभी राशियों पर कई सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे. ऐसे में किसी को उसका अशुभ फल मिलेगा तो किसी को इसका शुभ फल मिल सकता है. बात करें ग्रहों की चाल की तो 13 जनवरी को मंगल के मार्गी होते ही 4 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत बनने वाली है. मंगल को सबसे मजबूत ग्रह माना जाता है. यह युद्ध और बल के कारक देवता हैं.

बात करें इनके चाल की तो मंगल अब तक मिथुन राशि में 30 अक्टूबर से ही वक्री चल रहे हैं. वहीं इनके मार्गी होते ही सभी राशियों पर इसका अलग-अलग असर पड़ेगा. लेकिन चार राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए मंगल मंगलदायक रहने वाले हैं. आइए देखते हैं वे चार राशियां कौन सी है और किस तरह का असर उन पर पड़ने वाला है.

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

मंगल का गोचर इस राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है. नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. संपत्ति से जुड़ा व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा. बात करें इनके पारिवारिक जीवन की तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा.

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

इस राशि वाले अपने व्यापार का विस्तार करेंगे. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और व्यक्तिगत जीवन खुशहाल रहेगा. प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह मंगल का यह गोचर उत्तम है.

इसे भी पढ़ें: Hanuman ji: हनुमान जी के ये 12 नाम, मंगलवार को बनाएंगे बिगड़े हुए काम

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वाले लोग मंगल के राशि परिवर्तन के दौरान अचानक से धन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा अगर यह रोजगार प्राप्ति हेतु प्रयास कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है. वहीं व्यापार में किसी नए उद्यम की शुरुआत हो भी हो सकती है.

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि वालों को गोचर के दौरान विदेश से किसी तरह का धन मिल सकता है. ऐसे जातक अगर घर से बाहर निकल कर कमाने की सोच रहे हैं तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलेगी. मेष राशि वाले अगर अपनी सेहत से परेशान हैं तो उसमें सुधार हो सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago