देश

बंगाल में बड़ा फेरबदल: पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता जो बने CM सुवेंदु अधिकारी के सलाहकार, क्यों अहम है यह नियुक्ति?

CM Suvendu Adhikari Advisor Subrata Gupta: पश्चिम बंगाल की सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव के बाद नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गई है. शनिवार (9 मई, 2026) को सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है. नई सरकार ने अपना पहला बड़ा प्रशासनिक दांव चलते हुए सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया है.

सुब्रत गुप्ता की इस ‘हाई-प्रोफाइल’ नियुक्ति ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा बटोरी है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कौन हैं डॉ. सुब्रत गुप्ता, जिन्हें मिला सुवेंदु का साथ? (Who is retired IAS Subrata Gupta)

डॉ. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के एक बेहद अनुभवी और तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी रहे हैं. प्रशासनिक कामकाज की गहरी समझ रखने वाले डॉ. गुप्ता का नाम 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया, जब केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) ने उन्हें बंगाल में ‘स्पेशल रोल ऑब्जर्वर’ (Special Roll Observer) के तौर पर नियुक्त किया था.

चुनाव में निभाई थी ‘निर्णायक’ भूमिका

चुनाव आयोग ने डॉ. गुप्ता को नवंबर 2025 में ही यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी थी. उनका मुख्य काम 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (Special Intensive Revision – SIR) की बारीकी से देखरेख करना था.

ये भी पढ़ें: कटियाबाज..बिजली चोर; अखिलेश-आजम को लेकर किसने लगाए गुमनाम पोस्टर? लखनऊ की सियासत में आया भूचाल

बंगाल जैसे राज्य में, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है, डॉ. गुप्ता की निगरानी में ही पूरी चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. 7 मई, 2026 को चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया था.

राज्यपाल आरएन रवि ने दी तत्काल मंजूरी

राज्य में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने शनिवार (9 मई) को डॉ. गुप्ता (Former IAS Subrata Gupta) की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि (R.N. Ravi) ने डॉ. सुब्रत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सलाहकार के रूप में काम करने की मंजूरी दे दी है.

नई सरकार के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति? (Why Only Subrata Gupta)

15 साल के टीएमसी (TMC) शासन के बाद बंगाल की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने प्रशासनिक तंत्र को दोबारा पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है. माना जा रहा है कि डॉ. सुब्रत गुप्ता का दशकों लंबा प्रशासनिक अनुभव, नई सरकार को जटिल नीतिगत मामलों को सुलझाने और बेहतर ‘गवर्नेंस’ (सुशासन) स्थापित करने में एक ‘मास्टर-की’ का काम करेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

8 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

28 minutes ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

3 hours ago