एजुकेशन

10वीं के साथ कर लें यह सीक्रेट डिप्लोमा और विदेश में पाएं ₹2 लाख महीने वाली नौकरी, आज ही करें आवेदन!

Jobs for 10th Pass: अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं लेकिन विदेश जाकर मोटी कमाई करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है. अक्सर लोगों को लगता है कि विदेश में नौकरी के लिए बड़ी डिग्रियां चाहिए, लेकिन इजराइल ने भारतीय युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जहां सैलरी के साथ-साथ रहने और खाने की टेंशन भी सरकार उठाएगी.

क्या है सीक्रेट डिप्लोमा और योग्यता?

इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपका बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है. अगर आप 10वीं पास हैं और आपको थोड़ी-बहुत अंग्रेजी बोलनी और समझनी आती है, तो आप इसके हकदार हैं.

लेकिन यहां एक पेंच है चयन उन युवाओं का जल्दी होगा जिनके पास केयरगिविंग, नर्सिंग, या फिजियोथेरेपी का कोई छोटा डिप्लोमा, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या अनुभव है. अगर आपने इनमें से कोई भी कोर्स किया है, तो समझ लीजिए इजराइल का टिकट पक्का है. वहां आपको बुजुर्गों या मरीजों की देखभाल करनी होगी.

सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग

इजराइल में इस काम के लिए करीब 2 लाख रुपये महीना तक की सैलरी मिल सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को रहने और खाने-पीने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी. यानी आपकी पूरी सैलरी आपकी बचत होगी. बिहार के बांका जिला नियोजनालय के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पढ़ाई और ऑफिस के बीच सोना है अनिवार्य, इस देश के नियम जान हर जाएंगे हैरान!

आवेदन का तरीका और डेडलाइन

ध्यान रहे कि इस नौकरी के लिए आपको ऑनलाइन धक्के खाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूमे) लेकर जिला नियोजनालय, बांका के कार्यालय में खुद जाकर जमा करना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मई है. समय कम है, इसलिए देरी न करें. अपना बायोडाटा तैयार रखें और उसमें अपना सही मोबाइल नंबर और पता जरूर लिखें क्योंकि आगे की पूरी प्रक्रिया की जानकारी आपको उसी के जरिए दी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

5 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

28 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

51 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

1 hour ago