फैक्ट चेक

बंगाल में मुस्लिम युवक पर लाठीचार्ज, चुनावों के बाद वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है असल सच

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और नई सरकार के गठन के बाद सोशल मीडिया पर सूचनाओं की बाढ़ सी आ गई है. जहां एक तरफ लोग नई कैबिनेट और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण की चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ वीडियो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फेसबुक और एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस एक मुस्लिम युवक पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन क्या वाकई ये वीडियो बंगाल का है? जब हमने इसकी गहराई से पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद आतंक शुरू हो गया है. वीडियो में दिख रहे विजुअल्स काफी परेशान करने वाले हैं, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो सकता है.

जब इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस और रिवर्स इमेज सर्च के जरिए खंगाला गया. जांच में सामने आया कि ये वीडियो न तो बंगाल का है और न ही हालिया चुनाव नतीजों से इसका कोई लेना-देना है. दरअसल, ये वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है और करीब तीन महीने पुराना है.

फरवरी 2026 की घटना

पड़ताल के दौरान हमें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यही वीडियो फरवरी 2026 के पहले हफ्ते के मिले. ये वो समय था जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे थे. उस्मान हादी वही नेता थे जिन्होंने अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी.

6 और 8 फरवरी 2026 के बीच कई बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल्स और यूट्यूब चैनलों ने इस घटना को कवर किया था. ढाका के शाहबाग इलाके में जब प्रदर्शनकारी उस्मान हादी के लिए इंसाफ मांग रहे थे, तब पुलिस और उनके बीच हिंसक झड़प हुई थी. वायरल वीडियो उसी पुलिसिया कार्रवाई का एक हिस्सा है.

भ्रामक पोस्ट से रहें सावधान

भले ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदल गए हों और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया हो, लेकिन इस तरह के पुराने और विदेशी वीडियो को स्थानीय संदर्भ में शेयर करना केवल समाज में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन मिनवाला का वायरल वीडियो फर्जी, PIB ने बताया सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago