देश

जगदीप धनखड़ के बाद अब किसके हाथों में होगी राज्यसभा की कमान? जानिए संवैधानिक प्रावधान

संसद में मानसून सत्र की कार्रवाई के पहले रोज ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में साफ लिया है कि वो तत्काल प्रभाव से अपने पद से मुक्त हो रहे हैं. ऐसे में अब इस पद को भरने के लिए चुनाव कराए जाएंगे. यह प्रक्रिया 60 दिनों के भीतर पूरी करनी है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद राज्यसभा के मानसून सत्र की अध्यक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ऊपरी सदन के पदेन सभापति होते हैं. उनके इस्तीफे के बाद सभापति का पद खाली हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि उनके बाद राज्यसभा के सभापति का पद कौन संभालेगा? इसके लिए संविधान में क्या प्रावधान हैं?

आगे की व्यवस्था क्या होगी?

नियमों के अनुसार, जब सभापति मौजूद नहीं होते हैं तो राज्यसभा का सत्र उपसभापति की अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है. संविधान के अनुच्छेद 64 और 89 राज्यसभा में अध्यक्षता से जुड़े प्रावधानों को तय करते हैं. अनुच्छेद 89(1) के अनुसार, राज्यसभा में एक उपसभापति होता है जो सभापति की अनुपस्थिति में कार्यवाही की निगरानी करता है.

राज्यसभा की अध्यक्षता कौन करेगा?

संविधान के अनुच्छेद तहत, जब तक उपराष्ट्रपति का पद खाली रहेगा, तब तक राज्यसभा के उपसभापति एक्टिंग चेयरमैन रहेंगे. वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह हैं. जब तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता और वे पदभार ग्रहण नहीं करते, तब तक हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा की कार्यवाही को संचालित करेंगे. हालांकि, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कार्यकाल भी इसी महीने खत्म होने वाला है.

ये भी पढ़ें: इस्तीफे से ठीक पहले जगदीप धनखड़ का बतौर उपराष्ट्रपति आखिरी फैसला क्या था?

पहले भी बनी है ऐसी स्थिति

ऐसा पहली बार नहीं है जब राज्यसभा के सभापति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. इससे पहले भी एक बार इस तरह के हालात बने थे. साल 2017 में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल पूरा होने के बाद और नए चुनाव से पहले कुछ समय के लिए सभापति की जिम्मेदारी उपसभापति के पास थी. हालांकि, चलते हुए सत्र में उपराष्ट्रपति का इस्तीफा आम राजनीतिक घटना नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

3 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

6 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

9 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

38 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

44 minutes ago