देश

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ‘दर्शनम मोगिलैया’ क्यों कर रहे दिहाड़ी मजदूरी? कलाकार ने खुद किया खुलासा

Darshanam Mogilaiah: पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित लोक गायक हाल ही में हैरदाबाद में दिहाड़ी मजदूरी करते नजर आए. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त दर्शनम मोगिलैया के बताया कि पुरस्कार मिलने के बाद तेलंगाना सरकार से मिले 1 करोड़ रुपये परिवार की जरूरतों पर खर्च हो गए. बता दें कि दर्शनम मोगुलैया को संगीत का वाद्ययंत्र किन्नेरा को बनाने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. 73 साल के दर्शनम मोगिलैया को इन दिनों दो वक्त की रोटी लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

दिल की बीमरी से जूझ रहा एक बेटा

चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित दर्शनम मोगिलैया ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनका एक बेटा दिल की बीमारी से जूझ रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें और उनके बेटे की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने 7 हजार रुपये की जरूरत है. नौ बच्चों के पिता मोगिलैया ने कहा कि उनके 3 बच्चे बीमारी से मर गए हैं और तीन की शादी हो गई है. इसके अलावा तीन अन्य पढ़ाई कर रहे हैं जो उन पर आश्रित हैं.

लोगों ने रोजगार देने से कर दिया मना

मोगिलैया की पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था. उन्होंने कहा कि वे काम के लिए कई लोगों तक पहुंचने की कोशिश की. आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति तो व्यक्त की मगर काम के लिए मना कर दिया. लोगों ने छोटी-मोटी रकम भी दी लेकिन रोजगार से साफ मना कर दिया है.

पुरस्कार के पैसे जरूरतों में हो गए खर्च

मोगुलैया ने बताया कि पैसे को लेकर पहले इतनी दिक्कत नहीं थी. पुरस्कार के तौर पर मिले 1 करोड़ रुपये को इस्तेमाल अपने बच्चों की शादियों में किया. इसके अलावा उन्होंने तुर्कयामजाल में जमीन भी खरीदी. उन्होंने यह भी बताया कि एक बार घर बनाने का काम भी शुरू किया मगर पैसा खत्म होने की वजह से काम को बीच में ही रोकना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

34 minutes ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

1 hour ago

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

2 hours ago

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानिए प्रबोधिनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, तुलसी विवाह की विधि और व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने और चातुर्मास के समापन…

2 hours ago