मनोरंजन

Salman Khan House Firing Case: “मेरे बेटे को पुलिस ने दी यातना, उसकी हत्या हुई…” आरोपी की मां ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI जांच की मांग

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार अनुज थापन की आत्महत्या मामले में आरोपी की मां ने अब बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोपी की आत्महत्या को हत्या बताया है. आरोपी की मां की ओर से दायर याचिका में पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है. इसी के साथ ही आरोपी की मां ने बेटे की मौत को संदेहास्पद बताया है. इस मामले में आरोपी की मां ने सलमान खान को भी आरोपी बनाया है और कहा है कि उसके बेटे के साथ पुलिस अधिकारियों ने क्रूरता दिखाई और इतनी यातना दी कि उसकी मौत हो गई.

बता दें कि अनुज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन रिपोर्ट में क्या आया है, इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है. तो उधर बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी अनुज की आत्महत्या पर संदेह जताने वाली और सीबीआई जांच की मांग वाली इस याचिका को मंज़ूर कर लिया है और अब बहुत जल्द ही इस पर सुनवाई भी हो सकती है. फिलहाल इस पूरे मामले पर राज्य की सीआईडी जांच कर रही है. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन की कस्टडी में मौत हुई है. बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली थी लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद क्राइम ब्रांच की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अनुज की मां ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में साफ तौर पर कहा है कि अनुज की मौत कस्टडी में हुई है और संदेहास्पद है. ऐसे में इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाए. अनुज की मां ने ये भी कहा है कि सीबीआई जांच से ही सच सामने आएगा.

ये भी पढ़ें-अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट

जेल में लगा ली थी फांसी

बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से दो पर सलमान के घर के बाहर फायरिंग का आरोप था. तो वहीं दो को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इनमें से ही एक अनुज थापन था जिसे क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखा गया था. उसकी मौत को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि अनुज ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिसा ने दावा किया था कि आरोपी ने दरी से फंदा बनाया था और उसी से फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई.

वकील ने किया है हत्या का दावा

दूसरी ओर अनुज (32) की आत्महत्या के मामले में उसके वकील अमित मिश्रा ने हत्या का दावा दिया है. उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी से जबरन पूछताछ की जिससे उसकी जान चली गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

20 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago