देश

“इससे दुनियाभर को संदेश जाएगा कि… ” G20 समिट को लेकर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन का बयान

जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक से पहले कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) ने रविवार को कहा कि इस बैठक से दुनिया भर में एक मजबूत संदेश जाएगा कि कश्मीर एक शांतिपूर्ण जगह है.

भारत की अध्यक्षता में 22 से 24 मई, 2023 तक जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में होने वाली तीसरी जी20 पर्यटन कार्यसमूह की बैठक के लिए मंच तैयार है और क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं.

हाल के वर्षों में कश्मीर घाटी में प्राकृतिक सुंदरता और यहां की संस्कृति के कारण पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है. लोगों को उम्मीद है कि बैठक से रोजगार के अधिक अवसर आएंगे और क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केटीएमएफ के महासचिव बशीर अहमद कोंगपोश ने कहा, “यह बहुत अच्छी खबर है कि जी20 पर्यटन बैठक यहां श्रीनगर में होने जा रही है. इससे दुनिया भर में एक मजबूत संदेश जाएगा कि कश्मीर एक शांतिपूर्ण जगह है. कई देशों ने अपने नागरिकों को लेकर जो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, उसे खत्म किया जाना चाहिए.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

13 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

50 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago