मनोरंजन

Happy Birthday Taapsee: तेलुगू मूवी से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, फिल्मों में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं तापसी पन्नू

Taapsee Pannu Birthday: आपने अक्सर लोगों के मुंह से ये कहते हुए सुना होगा कि सफल एक्टर एक शानदार जिंदगी जीते हैं. हालांकि, अच्छी चीजें आसानी से नहीं मिलती हैं, लेकिन अपना नाम बनाने के लिए काफी मेहनत और त्याग करना पड़ता है. आज हम आपको ऐसे ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. जी हां, हम बात कर रहे है तापसी पन्नू की जिन्होंने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तापसी एक एक्ट्रेस बनने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. जिसके बाद तापसी आज यानी 1 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. उनके इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं.

ये है तापसी पन्नू की दिलचस्प कहानी

दरअसल, तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त साल 1987 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. तापसी के पिता दिल मोहन एक बिजनेस मैन और मां निर्मलजीत पन्नू हाउसवाइफ हैं. एक्ट्रेस को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था. एक्ट्रेस ने तकरीबन 8 साल तक डांस की ट्रेनिंग भी ली है. इसके अलावा, तापसी पढ़ने-लिखने में काफी होशियार रही हैं.

तापसी ने फिल्मों में काम करने के लिए छोड़ी नौकरी

बता दें कि एक्ट्रेस ने इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल कर ली है यहां तक की एक्ट्रेस ने इंफोसिस में नौकरी भी की है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहीं तापसी ने नौकरी के दौरान गेट गॉर्जियस के लिए ऑडिशन दिया था. इस ऑडिशन में तापसी ने फिल्मों में काम करने के लिए इंफोसिस की नौकरी छोड़ दी थी जिसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों की ओर रुख किया. सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ये भी पढ़ें:Aditya Roy Kapoor और Sara Ali Khan ने शान्तनु और निखिल के लिए किया रैंप वॉक, एक्ट्रेस की इस हरकत के कारण यूजर्स ने किया ट्रोल

चश्मे बद्दूर से किया बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. उन्होंने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने साल 2010 में तेलुगू मूवी से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने पिंक, मुल्क, बदला, मनमर्जियां जैसे कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में छा गई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago