देश

Panipath: मकान 60 गज का, घर में अकेली महिला और बिजली का बिल 21 लाख… ढोल-नगाड़े के साथ बिजली विभाग के दफ्तर पहुंची मालकिन

Panipath: अक्सर आप बिजली का बिल ज्यादा आने की खबरें सुनते होंगे. ऐसा ही मामला हरियाणा के पानीपत से आया है. जहां एक विधवा महिला का घर महज 60 गज का है, लेकिन उसे   21.89 लाख रुपये का बिल बिजली विभाग ने थमा दिया है. बुजुर्ग महिला ढोल नगाड़े के साथ बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गई और अपना विरोध जताया. बिजली के बिल से परेशान महिला ने कहा कि बिल का भुगतान करने के लिए मुझे अपना फ्लैट बेचना पड़ेगा. तो वहीं विभाग के अधिकारी ने कहा कि ये उनके डिविजन का मामला नहीं है, उन्हें किला डिविजन जाना होगा, जहां ये बिल ठीक हो सकता है.

हरियाणा के पानीपत में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सुमन के घर का बिजली का बिल 21 लाख रुपये आया है. बिल से निराश महिला अनोखे अंदाज में गाजे-बाजे के साथ बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर विरोध जताया. इस दौरान बुजुर्ग ने मिठाई बांटी और बैंड भी बजाया. संत नगर इलाके में दो कमरे के फ्लैट में रहने वाली पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि बिजली का बिल चुकाने के लिए उसे अपना घर बेचना पड़ेगा. पीड़िता सुमन एक फैक्ट्री में मजदूरी करती हैं और 2 कमरों के फ्लैट में अकेली ही रहती हैं.

अनोखे अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन

इस अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के दफ्तर पहुंची पीड़ित महिला के हाथ में बैनर भी था. जिस पर लिखा था कि 21 लाख का बिल देने के लिए बिजली विभाग का धन्यवाद, मैं बिल नहीं दे सकती और इसकी एवज में हरियाणा सरकार के नाम अपना मकान करना चाहती हूं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो लगभग तीन घंटे तक बिजली विभाग के कार्यालय में बैठी रहीं, लेकिन उनसे कोई भी अधिकारी मिलने नहीं आया और उनकी परेशानी का समाधान नहीं निकाला.

2019 में पहली बार आया था अधिक बिल

दरअसल, साल 2019 में भी महिला के घर का बिजली का बिल 12 लाख रुपए आया था. तब भी पीड़िता ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकरियों से किया था. तब अफसरों ने माना था कि विभाग की लापरवाही से ये बिल आया है. विभाग ने बिल में सुधार किए बगैर ही महिला के घर के बिजली बिल में ब्याज इत्यादि लगाकर इसे 21 लाख रुपए कर दिया है.

यह भी पढ़ें– Bihar: ताड़ी बैन के खिलाफ पासी समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मांझी बोले- ताड़ी प्रकृति का दिया हुआ जूस

वहीं, बिजली विभाग के कार्यालय में मौजूद एसडीओ नरेंद्र जागलान का कहना है कि पीड़ित महिला का जो बिजली का कनेक्शन है वो उनके डिविजन में नहीं आता है. इसे ठीक कराने के लिए महिला को किला डिविजन पर जाना होगा, जहां ये बिल ठीक होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago