Bihar bridge construction scam
बिहार पुल निर्माण से जुड़े घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. पुल निर्माण विभाग के पूर्व एमडी और आईएएस संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटलों सहित 3 जगहों पर छापेमारी कर रही है.
बता दें, संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है. ईडी की टीम तथागत होटल में छापेमारी करने पहुची उससे पहले सुनील कुमार के घर और होटल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. तथागत होटल सुनील कुमार या उनके किसी रिश्तेदार का बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज बरामद किया है.
बताते चलें कि आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार संजीव हंस फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद है. वहीं इसी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव भी जेल में बंद है. ईडी संजीव हंस की 7 संपत्ति को अब तक जब्त कर चुकी है.
हाल ही में ईडी ने आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ पटना के विशेष अदालत में करीब 20 हजार पन्नों का चार्जशीट किया है. ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में संजीव हंस के साथ ही उनके करीबी प्रवीण चौधरी, पुष्पराज का नाम शामिल है. चार्जशीट में ऊर्जा मंत्रालय में काम करने वाले कई ठेकेदारों के नाम शामिल है.
इस मामले में ईडी करीब 23.72 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है. यह प्रोपर्टी दिल्ली, नागपुर, जयपुर स्थित कई चल अचल संपत्तियों शामिल है. ईडी ने कोर्ट को जांच से जुड़े कई दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप भी सौंपे है. ईडी का कहना है कि हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया. जांच में हंस के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे.
गौरतलब है कि ईडी ने हंस की पत्नी से भी पूछताछ की थी. ईडी ने कुछ दिन पहले ही हंस के खिलाफ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. ईडी का मानना है कि संजीव हंस की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ सबूत मौजूद है. इससे पहले संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिला था.
ये भी पढ़ें: किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट न करने पर SC ने जताई चिंता, पंजाब सरकार को दिए सख्त निर्देश
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…