देश

Covid-19 के बाद भी PM Cares Fund में खूब पैसा आया, एक साल में जमा हुए इतने अरब रुपये

प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन राहत कोष (PM CARES Fund) में Covid-19 महामारी के बाद भी लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस फंड में कुल 912 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. इसमें 909.64 करोड़ रुपये भारत में लोगों ने दान किए, जबकि 2.57 करोड़ रुपये विदेशी योगदान के रूप में प्राप्त हुए.

इसके अलावा, फंड को ब्याज आय के रूप में 170.38 करोड़ रुपये भी मिले, जिसमें 154 करोड़ रुपये नियमित खातों से और 16.07 करोड़ रुपये विदेशी खातों से थे.

इस दौरान पीएम केयर्स फंड को लगभग 225 करोड़ रुपये का रिफंड भी प्राप्त हुआ. इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के अस्पतालों को दिए गए ‘मेड इन इंडिया’ 50,000 वेंटिलेटरों का रिफंड भी शामिल है, जिससे 202 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई. इसके अलावा, बैंक शुल्क, कानूनी शुल्क और SMS शुल्क पर भी कुछ रकम खर्च की गई.

बच्चों और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर विशेष ध्यान

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पीएम केयर्स फंड ने कुल 439 करोड़ रुपये खर्च किए. इसमें बच्चों के लिए 346 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद के लिए 91.87 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके अलावा, कानूनी शुल्क पर 24,000 रुपये और अन्य प्रशासनिक शुल्कों पर 278 करोड़ रुपये खर्च किए गए.

पीएम केयर्स फंड का क्लोजिंग बैलेंस

2022-23 के अंत में पीएम केयर्स फंड में क्लोजिंग बैलेंस 6,284 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंत में 5,416 करोड़ रुपये था. इस प्रकार, इस साल फंड में 16 प्रतिशत का वृद्धि देखी गई. वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम केयर्स फंड का क्लोजिंग बैलेंस 7,014 करोड़ रुपये था, और 2019-20 में यह 3,077 करोड़ रुपये था.

कुल दान और ब्याज आय

चार वर्षों (2019-20 से 2022-23) में पीएम केयर्स फंड को कुल 13,605 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है, जिसमें से 13,067 करोड़ रुपये स्वैच्छिक दान और 538 करोड़ रुपये विदेशी योगदान के रूप में हैं. इस अवधि के दौरान, ब्याज आय के रूप में 565 करोड़ रुपये भी प्राप्त हुए हैं.

PM केयर्स फंड की स्थापना

पीएम केयर्स फंड की स्थापना 27 मार्च 2020 को की गई थी, जब कोविड-19 महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित हुआ था. इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में राहत देने और प्रभावित लोगों की मदद करना था.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago