यूटिलिटी

अगर आपने अभी तक नहीं निपटाया है ये जरूरी काम तो हो जाएं सावधान, नजदीक आ चुकी है डेडलाइन

Rule Change: साल 2024 खत्म होने में सिर्फ तीन दिन का समय बचा हुआ है. ये तीन दिन आम लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 3 जरूरी कामों को निपटाने के लिए बस 3 दिनों का समय बचा है. इन कामों की डेडलाइन 31 दिसंबर 2024 को खत्म होने जा रही है. इसनें टैक्स से लेकर सेविंग स्कीम तक से जुड़े काम शामिल है. ऐसे में अगर आपने अभी तक ये जरूरी काम नहीं निरपटाएं है तो जल्दी निपटा लें. वरना फिर नहीं आपको मौका नहीं मिलेगा.

साल 2025 में होने जा रहे ये बदलाव

साल 2025 की शुरुआत यानी पहली जनवरी के साथ ही देश में कई नियम बदलने वाले हैं. इनमें विवादित टैक्स के निपटारे के लिए इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई विवाद से विश्वास योजना शामिल है तो वहीं लेट फीस के साथ बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख भी 31 दिसंबर 2024 है. इसके अलावा कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम में ज्यादा फायदा दे रहे हैं इनमें से कुछ में निवेश का मौका साल के आखिरी दिन तक है.

पहला जरूरी काम

आयकर विभाग ने विवादित टैक्स मुद्दों के निपटाने के लिए विवाद से विश्वास योजना की शुरुआत की थी जिसमें आयकर विवादों से परेशान टैक्सपेयर्स को कम अमाउंट देकर करा सकते हैं. इस स्कीम की डेडलाइन भी 31 दिसंबर 2024 को खत्म होने वाली है. अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ तीन दिन का समय है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी Credit Card का कर रहे हैं इस्तेमाल? तो हो जाएं सावधान, वरना ये छोटी सी चूक आप पर पड़ सकती है भारी

टैक्स से जुड़ा ये जरूरी काम कराएं

अगर आप टैक्सपेयर आईटीआर फाइल करने पर चूक जाते हैं तो उनके पास लेट रिटर्न फाइल करने का मौका होता है. वह 31 दिसंबर 2024 तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं. बिलेटिड रिटर्न फाइल करने पर उन्हें लेट फीस का भुगतान करना पड़ सकता है. अगर टैक्सपेयर बिलेटिड रिटर्न भी फाइल नहीं करते हैं तो उन्हें 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है.

तीसरा जरूरी काम GST से है जुड़ा

वहीं तीसरा जरूरी काम GST से जुड़ा हुआ है. जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एनुअल रिटर्न फाइल करना 31 दिसंबर 2024 तक जरूरी है ऐसे टैक्सपेयर्स जिनका टर्नओवर FY2023-24 में 2 करोड़ रुपये तक है उन्हें GSTR9 फाइल करना होगा जिसमें आपकी सेल, पर्चेज, इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिफंड तक शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago