महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025 : कुंभ मेले में पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ड्रोन शो, जानिए कैसे होगा पौराणिक कथा का प्रदर्शन

महाकुंभ नगर: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन होने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के कारण महाकुंभ को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इसी क्रम में यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो करवाने जा रहा है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा।

ड्रोन शो में होगा महाकुंभ और प्रयाग की पौराणिक कथा का प्रदर्शन

महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक बारह वर्ष पर होता है। महाकुंभ 2025, 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सीएम योगी की प्रेरणा से यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नये अनुभव देने का प्रयास कर रहा है। महाकुंभ में यूपी टूरिज्म जहां एक ओर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटी, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां करवा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन करने जा रहा है।

इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ये महाकुंभ के यात्रियों और प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा। लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

2000 लाइटनिंग ड्रोन करेंगे संगम नोज के आकाश में प्रदर्शन

महाकुंभ 2025 कई मायनों में अनोखा और अनूठा साबित होने जा रहा है। इस दिशा में यूपी टूरिज्म नये-नये प्रयोग कर रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो शुरू होने जा रहा है। जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। साथ ही महाकुंभ के दौरान लाइटनिंग ड्रोन शो भी पर्यटकों और प्रयागराज वासियों के लिए विशिष्ट अनुभव होगा। इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिंक्रोनाइज होकर संगम नोज के आकाश पर अद्भुत दृश्य और रंग बिखेरेंगे। ये सभी रंग और दृश्य धार्मिक और आध्यात्मिक भाव के होंगे।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर इंद्र गिरी महाराज पहुंचे संगम, पेश किया आस्था का अद्भुत उदाहरण

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

8 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago