देश

‘धड़ाम-धड़ाम’ हो रही है बीजेपी! महिला आरक्षण बिल पर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किया तीखा हमला

संसद में हाल ही में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका, और इसके बाद देश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इस बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव था, जिसे साल 2029 से लागू करने की बात कही गई थी. साथ ही एक और बड़ा प्रस्ताव लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने का भी था. लेकिन विपक्षी दलों और कुछ सहयोगी पार्टियों के विरोध के चलते यह बिल संसद में पारित नहीं हो पाया.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला. हावड़ा के उलुबेरिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि

“कल से ही पतन शुरू हो गया है, तभी तो आज उन्हें देश को संबोधित करना पड़ रहा है.”

ममता ने दावा किया कि बीजेपी के पास अपना बहुमत नहीं है और वह कुछ सहयोगी दलों के सहारे सरकार चला रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन ये सहारा हटेगा, सरकार गिर जाएगी.

आखिरी सांस तक राजनीति में संघर्ष का संकल्प

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने बंगाल चुनाव के समय अपने सांसदों को दिल्ली इसलिए भेजा था ताकि बीजेपी को हराया जा सके. उनके मुताबिक, कई दूसरी पार्टियों के सांसदों ने भी बीजेपी के खिलाफ रुख अपनाया. ममता ने यहां तक कहा कि बीजेपी की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और पार्टी ‘धड़ाम-धड़ाम’ हो रही है. अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकियों से डराया नहीं जा सकता चाहे वह बम हो या गोली. उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति में आखिरी सांस तक संघर्ष करती रहेंगी.

महिला आरक्षण को लेकर भी ममता ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पहले से ही महिलाओं की अच्छी भागीदारी है. लोकसभा में करीब 36 प्रतिशत और राज्यसभा में लगभग 46 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे 1998 से ही महिला आरक्षण की मांग और समर्थन करती आ रही हैं.

ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी से डरने का आरोप

दूसरी तरफ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी के बयान पर तीखा पलटवार किया. कूचबिहार में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घबराई हुई हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ जाएगी.

हिमंत सरमा ने आगे कहा कि जिस तरह बीजेपी ने गुजरात और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगभग खत्म कर दिया, और बिहार में भी वैसा ही राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, उसी तरह आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में TMC का प्रभाव भी घटेगा. उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों को “हवाई बातें” बताते हुए कहा कि टीवी पर बड़ी-बड़ी बातें जरूर होती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है.

ये भी पढ़ें: ‘देश की महिलाओं के साथ धोखा’, गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार, 2029 में सबक सिखाने की दी चेतावनी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago