केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लद्दाख को दी बड़ी सौगात.
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने लद्दाख को बड़ी सौगात दी. लद्दाख में बेघर लोगों को आवास मिलेगा और प्रदेश की पहाड़ी चोटियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी. लद्दाख को पुनर्विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने रोडमैप तैयार किया है. केंद्रशासित प्रदेश सौर ऊर्जा के जरिये बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा.
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और प्रदेश के विकास को लेकर संकल्पबद्धता जाहिर की. लद्दाख दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के दौरान प्रधानमंत्री दीनदयाल पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं को दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का मानना है कि लद्दाख सौर ऊर्जा के विकास की अपार संभावनाएं हैं. लिहाजा, लद्दाख को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 13 गीगवाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जा रहा है. लद्दाख दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लेह में सीईएसएल के पहले अक्षय ऊर्जा से चलने वाले ईवी चार्जिंग स्टेशन का दौरा किया. यह ईवी चार्जिंग स्टेशन क्षेत्र ऊर्जा आत्मनिर्भरता में एक महत्वपूर्ण कदम है. बता दें कि लेह में एनएचपीसी के 45 मेगावाट निमो-बाजगो हाइड्रो पावर स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था.
आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने लद्दाख क्षेत्र के लोगों को आवास की सौगात दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि लद्दाख में सभी बेघर लोगों का सर्वेक्षण किया जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लद्दाख में कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सभी रेहड़ी-पटरी वालों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, प्रयास किए जाएंगे कि कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे.
लद्दाख के लेह और कारगिल क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी. इसको लेकर अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (एएमआरयूटी) 2.0 के तहत जलापूर्ति और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की जाएगी. केंद्र शासित प्रदेश को पुनर्विकसित करने के लिए 1080 करोड़ की मंजूरी दी जाएगी. वहीं सर्दियों के मौसम में प्रदेश के लिए अतिरिक्त् बिजली की मांग को केद्र सरकार के अतिरिक्त से पूरा किया जा रहा है. नुबरा और जांस्कर घाटी तक बिजली आपूर्ति और वितरण लाइनें स्थापित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच पीएम मोदी की ‘ जाणता राजा’ वाली फोटो वायरल
कचरे का निस्तारण बड़ी चुनौती है, लेकिन लेह शहर में कचरा शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है. स्थानीय प्रशासन द्वारा कचरे और स्क्रैप सामग्री से बेजोड़ मूर्तिकला तैयार की है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कचरे पर कला को देखकर सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोगी साबित होंगे. मनोहर लाल ने लेह में वेस्ट-टू-कला मूर्तिकला स्थल का दौरा किया. लद्दाख का लक्ष्य अपशिष्ट पदार्थों का 100 प्रतिशत प्रसंस्करण करना है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…