दुनिया

भारत में एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती होने पर एलन मस्क ने दिया बयान, अमेरिका को लेकर कही ये बात

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दो राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना एक ही दिन में संपन्न होने के बाद भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की है. साथ ही उन्होंने अमेरिका की इस प्रक्रिया पर कटाक्ष भी किया, जहां कैलिफोर्निया में अभी तक मतदान की घोषणा नहीं हुई है. मस्क ने एक्स पर लिखा, ‘भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती कर ली है, जबकि कैलिफोर्निया अभी भी वोटों की गिनती कर ही रहा है.”

एलन मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने ये टिप्पणी उस एक्स पोस्ट पर दी जिसका शीर्षक था कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती की.मस्क ने ऐसे ही एक दूसरी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. उस पोस्ट में लिखा था कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोट गिने और कैलिफोर्निया 18 दिन बाद भी 15 मिलियन वोट नहीं गिन पाया है. इस पर मस्क ने लिखा- दुखद.

अभी भी काउंटिंग जारी

खबरों की मानें तो राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के 2 हफ्ते बाद भी कैलिफोर्निया में अभी भी 300,000 से अधिक मतों की गिनती होनी बाकी है. डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनावों का विजेता घोषित किए हुए कई सप्ताह हो चुके हैं. ट्रंप अब जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

16 मिलियन वोटर्स ने किया मतदान

कैलिफोर्निया अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जहां लगभग 39 मिलियन निवासी रहते हैं. 5 नवंबर को हुए मतदान में कम से कम 16 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया. हालांकि, हाल के वर्षों में यह चुनाव परिणामों की गणना और रिपोर्ट करने में सबसे धीमे राज्यों में से एक रहा है. देरी मुख्य रूप से इसके विशाल आकार और मेल-इन वोटिंग के कारण है.

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, मतदान की घोषणा करने में कई सप्ताह लग सकते हैं, ऐसा ही कुछ 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुआ था. कैलिफोर्निया के चुनाव मुख्य रूप से मेल-इन वोटिंग पर निर्भर करते हैं, जिसके लिए व्यक्तिगत मतदान की तुलना में प्रक्रिया करने में अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें- Election Results: Maharashtra और Jharkhand के चुनाव परिणाम घोषित, नेताओं ने हार-जीत पर क्या कहा?

प्रत्येक मेल-इन मतपत्र को व्यक्तिगत सत्यापन और प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है, एक ऐसी प्रक्रिया जो मतदान केंद्रों पर मतपत्रों को स्कैन करने की तुलना में अधिक समय लेती है. यह पहली बार नहीं है जो मस्क ने भारत को सराहा है. इससे पहले 17 अक्टूबर को, मस्क ने नीलामी के बजाय प्रशासनिक रूप से सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के भारतीय सरकार के फैसले की सराहना की थी.

मस्क ने एक्स पर लिखा था, ” सराहनीय कदम. हम भारत के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.” मस्क दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि भारत सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम (एयरवेव) का आवंटन प्रशासनिक तरीके से करेगा, न कि नीलामी के माध्यम से.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

4 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

15 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

47 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago