देश

खड़गे का केंद्र सरकार को पत्र: ‘मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उस स्थान पर हो जहां स्मारक बने

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए. यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुलाई गई थी.

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि दिवंगत प्रधानमंत्री के कद के अनुसार उनका अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान दिया जाए. इस संबंध में मनमोहन सिंह के परिवार ने सरकार से बातचीत की शुरुआत कर दी है.

‘अंतिम संस्कार वहीं हो’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यह मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार उस स्थान पर किया जाए जहां उनके स्मारक का निर्माण किया जा सके. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस मामले में चर्चा भी की और उचित स्थान की अपील की.

परिवार सरकार से बातचीत कर रहा है

कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार सरकार से अंतिम संस्कार और स्मारक के स्थान को लेकर वार्ता कर रहे हैं. 92 वर्ष की आयु में डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात हुआ था.

शक्ति स्थल के पास होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच दिल्ली के शक्ति स्थल के पास किया जाएगा. उनकी बेटी अमेरिका से देर रात दिल्ली पहुंचेंगी. डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है, जिसे एम्स से लाकर वहां रखा गया था.

ये भी पढ़ें- ‘‘नवाज शरीफ आपकी औकात क्या है?’’, जब Manmohan Singh के बचाव में PM Modi ने पाकिस्तान के पीएम को दी थी घुड़की

21 तोपों की सलामी

भारत में एक पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, जो उनके योगदान और पद की गरिमा को सम्मानित करता है. पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है, जो सर्वोच्च राजकीय सम्मान का प्रतीक मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago