देश

Wrestler Protest: पहलवानों के केस में एक्शन तेज, यूपी के लखनऊ और गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Wrestler Protest: महिला पहलवानों की शिकायत पर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की SIT पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लखनऊ और गोंडा स्थित घर पर पहुंची है. खबर है कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और फोन भी चेक किए.

इस मामले में जानकारी सामने आ रही है कि, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों के बयान लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर उनके घर में हड़कंप मच गया है. बीजेपी सांसद के गोंडा के नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित पैतृक निवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची है. पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप में दिल्ली पुलिस, 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इसी के साथ पुलिस ने लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं. बता दें कि इस मामले में एसआईटी अब तक 137 लोगों के बयान ले चुकी है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एकजुट हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत, भारत बंद की तैयारी

इस पूरे मामले पर सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि 1 हफ्ते पहले एसआईटी की टीम आवास पर पहुंची थी और लोगों के बयान दर्ज किए थे. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि आज और कल में न तो दिल्ली पुलिस आवास पर आई है और न ही SIT की टीम आई है. बता दें कि यौन शोषण के मामले में पहलवान कई महीनों से भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. बता दें कि इस मामले में विवाद इतना बढ़ गया है कि जहां एक ओर पहलवानों के पक्ष में खाप पंचायत और किसान नेता उतर आए हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद के पक्ष में अयोध्या हनुमान गढ़ी के संत एकजुट हो गए हैं और उन्होंने ये आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. इसी के साथ पाक्सो एक्ट में बदलाव की मांग भी की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

38 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago