देश

Wrestlers Protest: “मैं हाथ जोड़ता हूं, मुझे फांसी दे दो लेकिन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत करो,” बोले WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कुश्ती महासंघ प्रमुख व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए धरना प्रदर्शन के लिए बैठी महिला पहलवानों से धरना खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि आपके वजह से खेल की गतिविधि 4 महीने से ठप है…. मुझे आप फांसी दे दीजिए लेकिन खेल को मत रोकिए. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए.”

वह गोंडा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “उनसे अपील करना चाहता हूं कि आप बच्चों के कैडेट नेशनल, इंटरनेशन, जो भी टूर्नामेंट हो रहे हैं, उनको आप कराओ, नहीं तो सरकार कराए, नहीं तो फेडरेशन कराए.” आगे उन्होंने कहा, ” खेल की गतिविधियों को आपने 4 महीने से बंद कर रखा है, खेल नहीं हो रहा है. मैं आपसे हाथ जोड़ता हूं कि मुझे फांसी दे दीजिए लेकिन खेल को मत रोकिए. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए.”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा,” कैडेट नेशनल होने दीजिए. कोई भी कराए महाराष्ट्र कराए, तमिलनाडु कराए, त्रिपुरा कराए, मत रोकिये क्योंकि आज जो बच्चा 14 साल 9 महीने का है यही बच्चा 3 महीने के बाद 15 साल के ऊपर हो जाएगा. एक टूर्नामेंट इसके हाथ से निकल जाएगा. इस बात को गंभीरता से समझें यह लोग. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि मुझे फांसी हो जाने दो, मुझे फांसी दे दो, लेकिन बच्चों के खेल के साथ और भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो, नेशनल होने दो और कैंप चलने दो.”

ये भी पढ़ें- मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?- यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भड़के WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के साथ ही पुरुष पहलवान भी धरने पर बैठे हैं और सांसद के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. महिला पहलवानों ने सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में केस भी दर्ज हो चुका है. इसके बाद भाजपा सांसद व WFI प्रमुख बार-बार अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं और इसे कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

17 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

43 minutes ago

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

1 hour ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

1 hour ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

1 hour ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

2 hours ago