देश

“मोदी जी कह दीजिए…” बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर प्रियंका गांधी का कटाक्ष, कहा- न्याय के लिए आपके ‘हां’ का इंतजार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है. सोमवार को कांग्रेस नेता ने इसके लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण सिंह के उस बयान का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह या पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा कहेंगे तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में बृजभूषण ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे. उन्हें जबरन अपराधी बनाने की कोशिश चल रही है. लिहाजा, अपराधी बनकर वो त्यागपत्र नहीं देंगे. क्योंकि, उन्हें सांसद उनके इलाके की जनता ने बनाया है. इसी दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर प्रधानमंत्री कहते हैं तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. साथ ही उन्होंने गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी नाम लिया. गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने जंतर-मंतर पर मोर्चा खोला हुआ है और उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

खिलाड़ियों को राजनीतिक तौर पर भी समर्थन मिल रहा है. उन्हें कई पार्टियों के नेताओं ने समर्थन दिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा भी जंतर-मंतर पर पहुंचीं. इसी के मद्देनज़र बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई है इसमें एक व्यापारी का भी हाथ है.

प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट पर कटाक्ष भरे अंदाज में ट्वीट किया और कहा, “नरेंद्र मोदी जी कह दीजिए. न्याय को आपकी ‘हां’ का इंतजार है.”

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद बीजेपी सासंद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किए गए हैं. इनमें से एक नाबालिग की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसे पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. सबसे पहले बीजेपी सासंद के खिलाफ पहलवानों ने जनवरी में मोर्चा खोला था और तब विनेश फोगाट ने इसकी अगुवाई की थी. उनके साथ ओलंपियन साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भी शामिल हुए थे.

आज की तारीख में बढ़ते प्रोटेस्ट के बावजूद बृजभूषण सिंह इसे एक पॉलिटिकल लॉबी और एक कथित व्यापारी की साजिश बता रहे हैं. उन्होंने सीधे तौर पर हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया है, कि उनके इशारे पर यह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. सिंह ने खुद इस पूरे मामले में बेकसूर बताया है और खुद को जांच रिपोर्ट के हवाले किया है.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

23 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

39 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago