देश

Wrestlers Protest: “हो सके तो अपने बेटे की आवाज़ सुन लेना…” खाप चौधरियों से बोले बृजभूषण शरण सिंह

विशाल सिंह

Wrestlers Protest: करीब 13 दिन से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप चौधरियों के उतरने पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने खाप पंचायतों से गुहार लगाई है कि “हो सके तो अपने बेटे की आवाज भी सुन लेना….मैं लड़ाई आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा हूं…”.

25 मिनट के इस वीडियो में कुश्ती संघ के प्रमुख ने अपना पक्ष रखा है. यह वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, “आज नई दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट से आवास जाते समय मेरे प्रिय साथियों आप सब के बीच अपनी मन की बात साझा कर रहा हूं सुनिए!”

ये वीडियो कुश्ती संघ के प्रमुख ने शनिवार की रात में शेयर किया था और रविवार की सुबह ही खाप चौधरियों ने दिल्ली के लिए कूच किया है. इस वीडियो में उन्होंने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर बोलने से पहले खाप पंचायत के बड़े बुजुर्गों, चाचा-ताऊ सभी को राम-राम कहा और एक कविता के जरिए अपनी बात की शुरूआत की और कहा कि ये जो मेरे बच्चे जो मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, वो दिन भी नहीं बता पा रहे हैं कि कौन सा दिन था, कौन सी तारीख थी. ये भी नहीं बता पा रहे हैं.

उन्होंने कहा, “बात ऐसी करो जिसका आधार हो, जिसमे सिद्धांत हो और व्यवहार हो, नारियल की तरह हो कठिन ही भले, लेकिन अंत में मीठा भरा प्यार हो.”

ये भी पढ़ें- पत्रकारिता में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को करेगा सम्मानित

बृजभूषण शरण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन पर इल्ज़ाम लगा रही महिला पहलवानों के पास उनके खिलाफ न कोई वीडियो है, न ही ऑडियो है, हमने किसी को कभी फोन नहीं किया.

वह कहते हैं, “धरना दे रहे खिलाड़ियों ने ऐसी कहानी बनाई और क्यों बनाई, यह आप बुजुर्गों चाचा ताऊ को बाद में चलेगा पता. जो लड़ाई मैं लड़ रहा हूँ, जिससे यह बीत चुके पहलवान नाराज हैं, यह लड़ाई मैं आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा हूँ. इन धरना दे रहे पहलवानों को सब कुछ मिल चुका, अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री… लेकिन जो हरियाणा के बच्चे ओलंपिक के सपने देख रहे, उनके अभिभावक गरीब बच्चों के माता-पिता अपने जीवन में कटौती कर अपने बच्चे को पहलवान बनाना चाहते हैं, मैं उनकी लड़ाई लड़ रहा हूं.”

इन लोगों पर लगाया आरोप

इस वीडियो में अपनी बात जारी रखते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि सैकड़ों महिला पहलवानों का इस्तेमाल कर उन बहन बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. मुझ पर लगे आरोपों की जांच 1 से या आगे के कुछ महीने में हो जाएगी, लेकिन तब आप बुजुर्गों को भी दुःख होगा कि जांच में क्या हुआ.

उन्होंने कहा, “मेरी लड़ाई कुश्ती को आगे ले जाने की रही है, कुछ लोग उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. धरना दे रहे पहलवानो के ट्रायल के वीडियो देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितने काबिल पहलवान हैं. मैं देश के बाकी जूनियर पहलवानों को आगे लाना चाहता हूं, लेकिन उनका रास्ता रोकने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है.”

जांच के बाद खाप में जाने की कही बात

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,  “जांच के बाद मैं आप बुजुर्गों के खाप में पंहुचूंगा. यदि आप मुझे गलत पाएं, दोषी पाए तो जूते से मार-मारकर मेरा अंत कर देना, लेकिन एक बार इन धरना दे रहे 5 से 10 खिलाड़ियों के अलावा देश के अपने गांव के ही पहलवान बच्चों से पूछ लेना कि क्या मैं रावण हूं, दुराचारी हूं? वह हकीकत बता देंगे व इस आंदोलन के पीछे का सच भी बयां कर देंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago