देश

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन के लिए खाप चौधरियों का दिल्ली कूच, नरेश टिकैत बोले- बेटियों को दिलाएंगे न्याय

वरुण शर्मा

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर कई दिनों से धरना देकर कुश्ती महासंघ प्रमुख व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे पहलवानों के समर्थन में मुजफ्फरनगर के सिसौली से खाप चौधरियों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है. रविवार सुबह ही हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के खाप चौधरियों का काफिला निकला है. बता दें भाजपा सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के धरने का समर्थन देने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान और पंजाब के खाप चौधरियों ने भी कूच कर दिया है. किसानों की राजधानी सिसौली से सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान के नेतृत्व में दो दर्जन खाप चौधरियों सहित भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष व बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने भी खाप चौधरियों के साथ दिल्ली की ओर कूच कर दिया है.

जानकारी सामने आ रही है कि खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए आज खाप चौधरी दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचकर खिलाड़ियों से बातचीत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे. दरअसल पिछले 13 दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के धरने प्रदर्शन पर 2 दिन पूर्व हुई पुलिस द्वारा अभद्रता को लेकर खाप चौधरी काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर खाप चौधरियों का कहना है देश की बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर अब खाप चौधरी शांत नहीं बैठेंगे. तो वहीं आरोप लगने के बाद से ही बृजभूषण शरण सिंह सभी आरोपों को झूठा बता रहे हैं और इसे कांग्रेस की राजनीति करार दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “मैं हाथ जोड़ता हूं, मुझे फांसी दे दो लेकिन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत करो,” बोले WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह

नरेश टिकैत ने कहा, बेटियों को न्याय दिलाएंगे

दिल्ली निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि बेटियों को हम न्याय दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि, मामला आज 13 दिन हो गए, पहलवान बेटियां धरने पर बैठी हुई हैं. आज खाप चौधरी वहां पहुंचकर बेटियों के साथ उनको न्याय दिलाने की पूरी रणनीति बनाएंगे और देखेंगे अगर इस मामले में समझौता हो जाए तो ज्यादा अच्छा होगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हैं, इसलिए बेटियों के साथ पूरा देश खड़ा है. पहले भी कुछ भी हुआ हो सब में बिरादरी वाद, जातिवाद भूलकर सब ने सहयोग किया है. इसमें भी सहयोग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago