दुनिया

मॉस्‍को में भारत-रूस की संयुक्‍त कार्य समूह की 12वीं बैठक, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का लिया संकल्प

India: संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय मुद्दों पर आतंकवाद और द्विपक्षीय परामर्श पर 12वें भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह (JWG) के लिए भारतीय सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने 3-4 मई को मास्को का दौरा किया. JWG बैठक की सह-अध्यक्षता संजय वर्मा और रूस के उप विदेश मंत्री ओलेग सिरोमोलोटोव ने की, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वैश्विक और क्षेत्रीय आतंकवादी खतरों पर चर्चा करते हुए आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने में अनुभव साझा किए.

रूस ने 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका की प्रशंसा की. इसके अलावा दोनों पक्षों ने नई दिल्‍ली घोषणा पत्र को भी अपनाया. इस घोषणा पत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए नई उभरती तकनीकों के बारे में बताया गया है. दोनों देशों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

आंतकवाद के वैश्विक खतरे को देखते हुए की बैठक

दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें सुधार भी शामिल हैं. रूस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्य के रूप में भारत के लिए अपना समर्थन दोहराया. यह बैठक आतंकवाद के चल रहे वैश्विक खतरे के बीच हो रही है, जिसमें कई देश चरमपंथी समूह के हमलों का सामना कर रहे हैं. आतंकवाद-रोधी सहयोग पर भारत-रूस साझेदारी से इस खतरे से निपटने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है.

UNSC में सुधार सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

संयुक्‍त राष्‍ट्र संबंधी मुद्दों पर भारत-रूस द्विपक्षीय परामर्श बैठक कल रूसी संघ के उप विदेश मंत्री सेर्गेई वर्सिनिन के साथ आयोजित की गई थी. दोनों पक्षों ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार सहित कई मुद्दों पर व्‍यापक चर्चाएं की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्‍थायी सदस्‍य के रूप में भारत का समर्थन करता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago