देश

यति नरसिंहानंद गिरि का ऐलान, रामलीला मैदान में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Yeti Narasimhanand Giri: गाजियाबाद में आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के विरोध में रामलीला मैदान में हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा की है.

रामलीला मैदान हनुमान चालीसा

इस वीडियो में उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से शाहीन बाग और किसान आंदोलन की गलती न दोहराने की अपील की. उन्होंने हिन्दू समाज से 24 नवम्बर 2024 को दिल्ली के रामलीला मैदान में तौकीर रजा द्वारा एकत्रित भीड़ के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तौकीर रजा के रामलीला मैदान से जाने तक हनुमान चालीसा का पाठ अनवरत चलता रहेगा.

उन्होंने शाहीन बाग के मुद्दे को उठाते हुए आगे कहा, यदि इस बार तौकीर रजा भीड़ दिखाकर सरकार को डराने में सफल हो गए तो वक्फ बोर्ड सुधार की बात हमेशा के लिये खत्म हो जाएगी. आज जरूरी है कि हम सब हिन्दू सरकार का मनोबल बढ़ाने के लिये इन कट्टरपंथी जिहादियों के सामने अड़कर खड़े हो जाये.

अब भागने के लिये धरती खत्म…

उन्होंने आगे कहा कि अब भागने के लिये धरती खत्म हो चुकी है. अब भी हम खड़े नहीं हुए तो बांग्लादेश, पाकिस्तान, कश्मीर, अफगानिस्तान, ईरान, अरब की तरह भारत से भी सब कुछ खत्म हो जाएगा.

उनकी ओर से जारी किये गए इस वीडियो में उनके साथ यति रामस्वरूपानंद जी महाराज सहित उनके शिष्य भी दिखाई दे रहे है. वहीं डासना मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

दरअसल मौलाना तौकीर रजा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 नवंबर को मुस्लिमों से इकट्ठा होने का आह्वान किया था. इस बीच ही यति नरसिंहानंद गिरि ने रामलीला मैदान में 24 नवंबर को हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है.

बता दें कि पैगंबर मोहम्‍मद के खिलाफ कथित बयान को लेकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद डासना में मंदिर इलाके में तनाव फैल गया था. यति नरसिंहानंद डासना मंदिर के पुजारी हैं.

यति नरसिंहानंद की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बाद विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत डासना मंदिर समिति की ओर से महापंचायत आयोजित की गई थी.

आईएएनएस

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

12 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago