आस्था

नए साल में मिथुन राशि में उल्टी चाल चलेंगे मंगल देव, इन उपायों से 2025 रहेगा मंगलमय

Mangal Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का रााशि परिवर्तन, वक्री होना और मार्गी होना खास महत्व रखता है. साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक मंगल बीते 20 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश किया था. मंगल देव इस साल कर्क राशि में ही मौजूद रहेंगे. मार्गी मंगल कर्क राशि में 21 जनवरी 2025 तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल (2025) में किन उपायों को करना मंगलकारी रहेगा.

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है. मंगल देव साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक होने के साथ-साथ ग्रहों के सेनापति भी हैं. इसके अलावा ये शक्ति, भूमि, खून और भाई के भी कारक माने गए हैं. साल 2025 में मंगल के राशि परिवर्तन का असर कई राशियों पर होगा. ऐसे में नए साल में मंगल से जुड़े कुछ खास उपाय करने से ग्रह की शुभता प्राप्त होगी.

कमजोर मंगल के लक्षण

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, जब कुंडली में मंगल कमजोर होता है तो संबंधित जातक का आत्मविश्वास साथ नहीं देता. कुंडली में मंगल की गड़बड़ी से व्यक्ति बहुत बीमार पड़ता है. इसके साथ ही डर और भय सताता रहता है. संतान से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने लगती है. इतना ही नहीं, कुंडली में मंगल की स्थित कमजोर होने पर खून से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है.

अगर खराब है मंगल तो क्या करें उपाय

कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को अनुकूल करने के लिए प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए. किसी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए. साथ ही उन्हें चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा जरुरतमंदों के बीच मसूर दाल, गुड़, टमाटर, चुकंदर इत्यादि का दान करना चाहिए.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago