देश

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री,‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. वे भारतीय राजनीति के एक श्रेष्ठ विचारक, प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता व सच्चे जनसेवक थे. सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,

पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात विधिवेत्ता और लोकप्रिय राजनेता ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अरुण जेटली ने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उन्होंने संगठन से लेकर संसद तक अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया. वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने हेतु जीएसटी जैसे ऐतिहासिक सुधार को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अरुण जेटली का सरल व्यक्तित्व, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अहम योगदान देने वाले, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. आपकी दूरदर्शिता व नीतियों ने देश के विकास को नई दिशा एवं पहचान दी. आपके विचार हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन, राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि जनप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी अर्थशास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व, गहन आर्थिक दृष्टि और संगठनात्मक कौशल से भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी. राष्ट्रहित के लिए उनका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत रहेगा.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को बताया था दुनिया का ‘बॉस’, अब भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री राबुका का किया गया भव्य स्वागत, PM Modi करेंगे मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित, श्रद्धेय अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राजनीति में सादगी एवं शुचिता से उच्च आदर्श स्थापित करने वाले श्रद्धेय अरुण का ‘विकसित भारत’ के निर्माण में चिरस्मरणीय योगदान सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

16 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

33 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago