खेल

Asian Shooting Championship: एलावेनिल, शांभवी और प्रणव ने दिलाए भारत को दो स्वर्ण, कुल 40 पदक के साथ टॉप पर भारत

Asian Shooting Championship: एलावेनिल वालारिवन, शांभवी क्षीरसागर और नारायण प्रणव ने शनिवार को 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सीनियर और जूनियर दोनों 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता. कजाकिस्तान के श्यामकेंट में जारी चैंपियनशिप में भारत के अब कुल 22 स्वर्ण पदक हो गए हैं.

एलावेनिल (316.3) और अर्जुन (317.7) ने क्वालीफिकेशन में 634.0 अंक हासिल करते हुए ओलंपिक स्पर्धा में 27 टीमों में शीर्ष स्थान हासिल किया. इनके अलावा, भारत की दूसरी जोड़ी मेहुली घोष (317.7) और रुद्राक्ष पाटिल (314.9) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 632.6 अंक हासिल किए. यह जोड़ी लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर रही.

हालांकि, टूर्नामेंट के नियमों के चलते मेहुली और रुद्रांक्ष को पदक का मौका नहीं मिला, क्योंकि एलावेनिल और अर्जुन ने युवा चीनी जोड़ी पेंग शिनलु और लू डिंगके (632.3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर) के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबला तय कर लिया.

10वीं सीरीज में मिली बढ़त

भारतीय खिलाड़ियों ने 16 अंकों की दौड़ की शुरुआत मजबूत तरीके से की, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने तुरंत वापसी की. शुरुआती सीरीज के बाद भारतीयों को दोबारा बढ़त 10वीं सीरीज में जाकर ही मिल पाई. उन्होंने 11वीं सीरीज भी जीती और 13-9 की बढ़त बना ली. इसी चरण में चीनी टीम ने टाइम-आउट लिया और वापसी करते हुए दो शानदार शॉट लगाए, जिससे अंतर घटकर 13-11 रह गया.

हालांकि, इसके बाद भारतीयों ने 10.5 से कम स्कोर नहीं किया और अगले दो शॉट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

नारायण प्रणव और शंभवी क्षीरसागर ने बनाए इतने अंक

एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में नारायण प्रणव और शंभवी क्षीरसागर ने क्वालिफिकेशन में 629.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बनाई. वहीं, हमवतन ईशा तकसाले और हिमांशु 628.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए.

फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना एक अन्य चीनी जोड़ी तांग हुइकी और हान यिनान से हुआ.

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल को एशिया कप से पहले बड़ा झटका, टीम से हुए बाहर, टेंशन में BCCI

अंतिम सीरीज रही टाई

शुरुआती नौ सीरीज तक मुकाबला बराबरी पर रहा और स्कोर 9-9 से टाई था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हाई-10 स्कोर करते हुए छह अंकों की बढ़त बना ली. अंत में 14वीं और अंतिम सीरीज टाई रही, लेकिन भारत ने लक्ष्य हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

भारत ने दिन का समापन 22 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ किया और कुल 40 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा. इनमें से सीनियर्स ने अब तक 4 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जबकि बाकी पदक जूनियर और यूथ शूटर ने दिलाए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago